भिलाई। 03 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ के वॉलीबॉल खिलाड़ी शिखर सिंह का भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन कर लिया गया है। वे 4 सितंबर से 13 सितंबर तक जापान के फुकुओका में आयोजित एबीसी कॉन्टिनेंटल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में शिखर को मिडिल ब्लॉकर की भूमिका निभाने के लिए शामिल किया गया है। शिखर सिंह ने हाल ही में भारत में आयोजित 2026 AVC पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अहम योगदान दिया था, जहां भारत ने 40 साल बाद यह टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा। मिडिल ब्लॉकर के रूप में शिखर की भूमिका को टीम की सफलता में निर्णायक माना गया। उनके प्रदर्शन और उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें सम्मानित किया था।
भिलाई के स्थानीय क्लब से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने वाले शिखर का चयन स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह भर गया है। 4 सितंबर से शुरू होने वाले फुकुओका टूर्नामेंट में भारतीय टीम की प्रतिद्वंद्विता और शिखर के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।



