बिलासपुर/ रायपुर। 03 सितम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग एवं बागडिही–झारसुगुड़ा के मध्य चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के लिए 01 एवं 02 नवम्बर 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 03 नवम्बर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप इस दौरान यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सम्बंधित कुछ ट्रेनों को रद्द तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। जिनकाविवरण इस प्रकार है :-
रद्द रहने वाली ट्रेनें
# दिनांक 01 नवम्बर से 03 नवम्बर 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एवं टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
# दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को मालदा टाउन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
# दिनांक 02 नवम्बर 2026 को सूरत से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
# दिनांक 02 नवम्बर 2026 को तिरुपति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
5)दिनांक 05 नवम्बर 2026 को रक्सौल से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
# दिनाँक 02 नवम्बर 2026 को पुरी से चलने वली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी ।
# दिनाँक 02 नवम्बर 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी ।



