रायपुर। 24 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : श्रावण मास के पावन अंतिम दिवस उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गौरकापा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में सपत्नीक भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री साव ने सपत्नीक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बोल बम के जयकारे से गूंज उठा। ।इस पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान भोलेनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।



