भिलाई। 24 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : स्मृति नगर स्थित विवेकानंद भवन में सियान महोत्सव का फाइनल समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने नृत्य, गायन, वाद्य वादन, रंगोली और कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद महेश वर्मा एवं समाजसेवी कन्हैया सोनी थे। प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता के 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में त्रिलोकी साहू, 60 से 70 वर्ष वर्ग में डॉ. पूर्णिमा शोभा वाजपेयी तथा 70 से 80 वर्ष वर्ग में माला, बुलबुल एवं कमल विजेता रहे। इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता में एम. जैन, सुरेश, दीपक, टहल रामानी एवं विजय ने सफलता हासिल की। सिंगिंग प्रतियोगिता के 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग में तस्लीम खान, अलका, तेज प्रताप एवं कल्पना सोनी विजेता रहे। 60 से 70 वर्ष वर्ग में सुधा, कमल, चितरंजन, कांत पटेल एवं सुधीर ने बाजी मारी। वहीं 70 से 80 वर्ष वर्ग में सुरेश, प्रदीप, सूट एवं माधुरी विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में माधुरी अग्रवाल, शोभा वाजपेयी, नर्मदा धरे, सूर्य प्रभा मंडावसंकर, अर्चना मूलजी एवं आभा विजेता रहे। कुर्सी दौड़ के पुरुष वर्ग में सुधीर वैश्य, सत्येंद्र चड्ढा एवं प्रदीप गुप्ता ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में ललिता श्रीवास, कांत जैन एवं सूर्य प्रभा विजेता रहीं। 75 वर्ष से अधिक आयु की महिला वर्ग की कुर्सी दौड़ में दीप्ति सिंह, कांत पटेल एवं दीप्ति दास विजेता रहीं। पूरे महोत्सव में सबसे अधिक प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ‘मैन ऑफ द सियान सदन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वयं सिद्धि की डायरेक्टर सोनाली चक्रवर्ती द्वारा पुरुष वर्ग में भारत लाल मोगरे एवं महिला वर्ग में कल्पना सोनी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नम्रता सेन ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. सविता, पिया भौमिक, जिया फरिश्ता एवं मनीष ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक राजीव चौबे, रोहन सिंह एवं ललित मोहन रहे। सियान महोत्सव के फाइनल में वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि उम्र केवल एक संख्या है। उत्साह, प्रतिभा और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर उम्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।



