दुर्ग। 22 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा घोषित बी.एड. चतुर्थ एवं द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में अग्रसेन महाविद्यालय, धनोरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का क्रम जारी रखा है। दोनों सेमेस्टर में महाविद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में नेहा साहू ने प्रथम, अंजली शर्मा ने द्वितीय तथा पीयूष कुमार देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में फरहाना खान प्रथम, अदिति दीवान द्वितीय और श्रुति गिरी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अग्रसेन महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. (श्रीमती) मंजू लता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) जूही पीटर सहित समस्त प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



