भिलाई तीन 23 अक्टूबर 2026। नगर निगम भिलाई चरोदा के नए कमिश्नर एसके सुंदरानी ने आज दोपहर 3:00 बजे कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान नए कमिश्नर के स्वागत महापौर निर्मल कोसरे,सभापति कृष्ण चंद्राकर सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने किया है। आधा घंटा रुकने के बाद कमिश्नर एसके सुंदरानी ने कलेक्टर से मिलने दुर्ग चले गए। कमिश्नर डीएस राजपूत के तबादला होने के बाद उनके स्थान पर एसके सुंदरानी को भिलाई चरोदा का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। श्री एस. के. सुंदरानी को नया आयुक्त बनाया गया है। वे अभी तक संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर के पद पर थे। 1994 से 2003 तक कई नगर निगमों और अर्बन डेवलपमेंट एजेंसियों में चीफ एग्जीक्यूटिव रहे।
– 3 बार दुर्ग नगर निगम और रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त रह चुके हैं 12 साल तक सेवा दी।- 2012 से 2014 तक अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम रायपुर रहे।
– रायपुर और जगदलपुर संभाग में जॉइंट डायरेक्टर, अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन और अर्बन डेवलपमेंट रह चुके हैं।
– इससे पहले भिलाई नगर निगम के आयुक्त के रूप में भी 1 साल काम कर चुके हैं।राज्य सरकार ने अनुभवी अधिकारी को भिलाई-चरोदा की जिम्मेदारी दी है।
अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं कमिश्नर एसके सुंदरानी,,,,, भिलाई चरोदा की मिली जिम्मेदारी,,,,, वर्षों सेवाएं दी हैं दुर्ग जिले में
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


