भिलाई। 27 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : शक्ति केंद्र क्रमांक-05 (विश्व बैंक कॉलोनी, घासीदास नगर एवं शांति नगर, वार्ड क्रमांक-07) के अंतर्गत रविवार, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई-3 स्थित विश्व बैंक कॉलोनी में डी. रमना राव (अन्ना) के निवास पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 215, 216, 217 एवं 218 के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इसके पश्चात संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा बूथ सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी राम कुमार साहू, संयोजक विजय कोइरी, सह संयोजक नरोत्तम गेंडे, जिला प्रचार-प्रसार किसान मोर्चा के अंकित यादव, शासकीय कन्या विद्यालय भिलाई-3 की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष अंजु वर्मा, बूथ पालक डी. रमना राव (अन्ना), बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, बूथ सचिव हेमंत कुमार पटेल एवं थैलेश साहू, महिला प्रमुख हितेश्वरी ठाकुर, उमा शंकर साहू, राजेश कुमार सेन, पार्षद गुरुचरण सिंह तथा यश मेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी बूथों के कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।




