भिलाई। 24 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत सुपेला थाना क्षेत्र से अवैध गांजा बिक्री के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 01.020 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को स्लाटर हाउस के सामने आर.के. ग्राउंड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 18 जुलाई को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्लाटर हाउस के सामने आर.के. ग्राउंड, सुपेला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजीव चौहान, उम्र 39 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, बॉम्बे आवास, जामुल, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद कैरी बैग में गुलाबी रंग की पॉलीथीन के भीतर रखा 01 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/- है। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1048/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर सार्वजनिक स्थान पर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर अवैध रूप से मादक पदार्थ का व्यापार कर रहा था।
▪️ घटना स्थल :
स्लाटर हाउस के सामने, आर.के. ग्राउंड के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. संजीव चौहान, उम्र 39 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, बॉम्बे आवास, जामुल, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा – कुल वजन 01 किलो 20 ग्राम।
2. अनुमानित कीमत – ₹50,000/-।
3. एक सफेद कैरी बैग एवं गुलाबी रंग की पॉलीथीन।
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक शिव नारायण सिंह, सहायक उप निरीक्षक पूरन लाल साहू, पीएसआई विजेन्द्र डहरिया, प्रधान आरक्षक शुबोध पाण्डेय एवं आरक्षक गौरव पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




