दुर्ग। 23 जुलाई, 2026, (सीजी संदेश) : जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने तालाब किनारे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले का चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हुए विवाद में आरोपी ने युवक पर बटनदार धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया तथा उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
दिनांक 21 जुलाई को शाम लगभग 06:10 बजे प्रार्थी परमेश्वर ढीमर अपने साथियों के साथ ग्राम जेवरा स्थित तालाब किनारे बैठा था। इसी दौरान ग्राम जेवरा निवासी आरोपी दुलेश्वर टंडन उर्फ दुलरवा वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे धारदार बटनदार हथियार से प्रार्थी पर हमला कर उसके बाएं जांघ के पीछे, सीने तथा बाएं हाथ की उंगली में चोट पहुंचाई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी जेवरा सिरसा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार बटनदार हथियार जप्त किया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
शराब पीने के लिए पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने विवाद उत्पन्न कर प्रार्थी के साथ मारपीट की तथा अपने पास रखे धारदार बटनदार हथियार से हमला कर घायल किया।
घटनास्थल :
तालाब किनारा, ग्राम जेवरा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. दुलेश्वर टंडन उर्फ दुलरवा, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, ग्राम जेवरा, चौकी जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री :
1. 01 नग धारदार बटनदार हथियार।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक पुनेश साहू, आरक्षक मोहम्मद हाफिज साबरी, वीरेन्द्र यादव एवं बंटी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानूनसम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। किसी भी आपराधिक घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




