भिलाई 2 जुलाई 2026 । अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर से लौट कर आए भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि उन जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रशिक्षण शिविर काफी मायने रखता है। 10 दिवसीय शिविर में हमने बहुत कुछ सीखा। शिविर के समापन पश्चात निर्णय हुआ कि हमें एकजुट होकर प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से जनता की लड़ाई लड़ना है। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने हमको संगठन की जो शक्ति दी है, उसका उपयोग करके हमें मोदी सरकार और राज्य सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते रहना है।श्री चंद्राकर ने कहा कि शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जोड़ना तथा कांग्रेस की संगठनात्मक कार्य शैली को और प्रभावी बनाना था। यह शिविर केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण नहीं बल्कि जनसेवा, अनुशासन और जनता से सीधे जुड़ने की नई सीख देने वाला रहा। अब कांग्रेस को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। आने वाले समय में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगी।श्री चंद्राकर ने बताया कि शिविर के पहले दिन हमारे नेता राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां, जनता के बीच कांग्रेस की भूमिका तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। राहुल गांधी ने प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया कि कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी जनता की आवाज बने। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।श्री चंद्राकर ने बताया कि शिविर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जिला अध्यक्षों का हौसला बढ़ाया। श्री बघेल ने अपने संबोधन में देश की आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के योगदान, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाए रखने में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।श्री चंद्राकर ने बताया कि शिविर के दौरान अभनपुर विधानसभा के ग्राम लखना में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होना एक रोमांच की तरह था। मनरेगा कार्य स्थल पर श्रमिकों के साथ सभी जिला अध्यक्षों ने 2 घंटे तक श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान श्रमिकों के श्रम, संघर्ष और जीवन की वास्तविक परिस्थितियों को निकट से देखने और समझने का अवसर मिला।
इस तरह के प्रशिक्षण से हम सीधे समाज और श्रमिक वर्ग से जुड़े और जनता की समस्याओं को और बेहतर ढंग से समझ सके। अब इस प्रशिक्षण को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी हम सब पर है।
प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से जनता की लड़ाई लड़ना है मुकेश चंद्राकर प्रशिक्षण शिविर से लौटकर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




