भिलाई। 09 जून, 2026, (सीजी संदेश) : प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम का 10 वर्ष पूर्ण होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया जिला मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा अर्चना चौहान ओर संस्था प्रभारी डा शिखर अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच करते हुए गौशय्या कार्यक्रम आयोजित किया गया बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम वर्ष 2016 मे देश में प्रारंभ हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने ओर माता मृत्यु दर कम करना ओर शिशु मृत्यु दर कम करना है नोडल अधिकारी डा अर्चना चौहान ने 37 हाई सिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया वहीं 17 महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी कर रिपोर्ट दिया गया है 37 महिलाओं की निशुल्क लैब जांच करते हुए एच आई वी, हिमोग्लोबिन जांच, रक्त ओर मूत्र की निशुल्क जांच कर रिपोर्ट दिया गया है बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, सुरक्षित प्रसव के लिए निकटतम रेफल युनिट की जानकारी, अल्ट्रा साउंड (सोनोग्राफी), पोषण, संतुलित आहार, तथा परिवार नियोजन पर परामर्श एंव आयरन कैल्शियम गोली ओर टेटनस टाक्साइड (टी डी) वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया है गर्भवती महिलाओं को व्यक्तिगत निगरानी ट्रेकिंग करने के साथ महिलाओं को प्रोत्साहन परिवहन की जानकारी दी गई है गौशय्या कार्यक्रम में महिलाओं के पतियों को उनकी साथी पार्टनर के संबंध में ब्लड डोनर की व्यवस्था, बर्थ प्लान,शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए एकाउंट को लिंक कराना, गर्भवती माताओं के अस्पताल लाने निशुल्क 102 की व्यवस्था पर जानकारी दी गई है अंत में गर्भवती माताओं के हाथों अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्य कराते हुए पर्यावरण सुरक्षित करने सहित गर्भ मे पलने वाले शिशु ओर स्वयं के सुरक्षात्मक रहने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने संदेश दिया कि प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की सभी संस्थाओं मे सभी प्रकार की जांच निशुल्क है इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं से निवेदन है कि प्रत्येक माह 9 तारीख ओर 24 तारीख आकर सम्पूर्ण जांच कराए योजनाओं का लाभ उठाए कार्यक्रम में नोडल डा अर्चना चौहान, डा शिखर अग्रवाल,डा संध्या चक्रवर्ती,आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा बी ई टी ओ सैय्यद असलम एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास लैब टैक्नीशियन आलिया खातून फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर स्मिता बागड़े सुप्रजा कार्यक्रम में डा अर्पिता शर्मा,योग चिकित्सक परामर्श डा आकांक्षा मिश्रा,चम्पाकली सोनी,मीरा साहू,सुनीती वर्मा, सरस्वती ठाकुर, गुलशन खलको, रोशन बर्मन सोनल मेहर हिमांशु सूर्यवंशी के वेंकट राव पारूल देशमुख, नेतराम साहू, समीर रात्रे जयसिंह कोठारी का सहयोग रहा।




