दुर्ग। 08 जून, 2026, (सीजी संदेश) : अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पुलगांव पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे संचालित एक जुआ फड़ पर दबिश देकर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹4.34 लाख की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
थाना पुलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में धारा 3, 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलना।
▪️ घटनास्थल :
मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे, पुलगांव, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. नगदी रकम – ₹1,82,000/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 नग मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-
4. 17 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹68,000/-
5. 02 नग कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹4,000/-
कुल जप्ती मूल्य : ₹4,34,000/-
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




