भिलाई। 05 जून, 2026, (सीजी संदेश) : लीनेस क्लब भिलाई द्वारा होटल क्रॉस रोड में सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून माह की प्रस्तावित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। चूंकि जून माह पर्यावरण संरक्षण एवं योग जागरूकता को समर्पित माना जाता है, इसलिए क्लब की टीम द्वारा पर्यावरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता विषयक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रदर्शन, स्किट एवं नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा योग सत्र का आयोजन कर सभी सदस्यों को नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऐसे जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




