सरगुजा। 03 जून, 2026, (सीजी संदेश) : पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी से बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु सरगुजा इकाई को आबंटित किये गये हैं, जिसके परिपेक्ष्य में डीआईजी/एसएसपी राजेश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा बैठक दौरान समस्त प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अपने कर्तव्य स्थल पर बेहतर कार्य करने, निष्पक्ष जांच/विवेचना, बेहतर तकनीकी विश्लेषण की जानकारी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण दौरान दिये गये प्रत्येक कार्यों को बेहतर तरीके से लगन एवं मेहनत से करने हेतु निर्देशित किया गया है। समस्त 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जिले के थाना कोतवाली में 03, गांधीनगर सीतापुर एवं मणीपुर में 02-02, उदयपुर, लखनपुर, बतौली, लुण्ड्रा, दरिमा में 01-01 की पदस्थापना की गई है। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर तृप्ति सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह स्थापना शाखा व अन्य उपस्थित रहे।




