भिलाई 20 मई 2026। कैलाश नगर में अतिक्रमण कर रोड पर घर बना लिया गया है। रोड पर 10 फीट अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है,इसकी शिकायत निवासियों ने कलेक्टर सहित तहसीलदार को किए हैं। कैलाश नगर में एक परिवार द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसकी कीमत बाजार भाव में लाखों आकी गई है।भिलाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर में यह अतिक्रमण हुआ हैँ।
बताया जा रहा है कि सड़क,नाली पर कब्जा कर रहे हैं। यह मामला कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 21 अरिहंत ट्रेडर्स के पीछे वाली गली का है। यहां जाने वाला रास्ता 30 फिट चौड़ा है। यहां के निवासियों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने रास्ते की 10 फिट जमीन को दबाकर रास्ते के ऊपर मकान का निर्माण कर दिया है। उसने जो घर बनाया उसके ऊपर से बिजली की लाइन तक टच करते हुए जा रही है, जो कभी भी बड़ा खतरा बन सकता है। इतना होने और इसकी शिकायत करने के बाद भी कई साल हो गए न तो निगम का एक भी अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचा न राजस्व विभाग का।

अब परेशान होकर इस अवैध निर्माण और सरकारी रास्ते पर कब्जे को लेकर रह वासियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में निवासियों ने लिखा है कि उनके आने-जाने के लिए 30 फीट चौड़ा रास्ता है। उनके मकान के समीप रहने वाले मोहम्मद सलामत अली ने रास्ते में से 10 फीट जगह को जबरन घेरकर वहां बिल्डिंग खड़ी कर दी और वर्तमान में वहां दूसरी बिल्डिंग का निर्माण कर रहा है। इस पर कलेक्टर और अतिरिक्त तहसीलदार तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाने की मांग की है ताकि आने-जाने के लिए रास्ता सुरक्षित और निवासियों के लिए आसन रहे। रह वासियों ने जल्द इस अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है नहीं तो रोड से आवागमन पूरी तरह बाधित किया जाएगा। निवासियों की माने तो सलामत अली पर पहले भी अपने वास्तविक क्षेत्र से अधिक जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकान का निर्माण करने का आरोप है। निवासियों का कहना है कि यदि नियमानुसार इस व्यक्ति से भूमि के स्वामित्व और निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे जाएं, तो वह इन्हें प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहेगा। दस्तावेज न होने के बावजूद उसके द्वारा निर्माण कार्य और कब्जा लगातार जारी है, जिससे पूरे कैलाश नगर के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है, सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपने की बात कही है।



