भिलाई। 18 मई, 2026, (सीजी संदेश) : आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए दुर्ग पुलिस की छावनी एवं एसीसीयू टीम ने एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बैंक खातों, फर्जी सिम कार्ड और एटीएम के माध्यम से करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन करने वाले कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रुपये की नगदी, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। जांच में करीब 5 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए हैं, जबकि कई साइबर शिकायतों का संबंध भी इन्हीं खातों से जुड़ा पाया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और उसके ऊपर के चैनल की गहन जांच में जुटी हुई है।
छावनी व एसीसीयू की टीम द्वारा जावेद अख्तर निवासी चरौदा एवं आभास जायसवाल को विभिन्न बैंक के खातों सहित धर दबोचा था। पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने बताया था कि ये स्लम एरिया व अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर उनमें बैंक खातें विभिन्न बैंकों में खुलवाते है नया सीम खरीदवाते है तथा बैंक की पास बुक, एटीएम, नया सीम, चेकबुक ढ़ांचा भवन कुरूद जामुल निवासी कुणाल वर्मा को 25000/-रू० प्रति पास बुक की दर से विक्री करते है। कुणाल वर्मा इन पास बुक एटीएम, सीम, चेकबुक का उपयोग ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा में प्राप्त रकम का लेनदेन डिपाजिट विड्राल मेंh करता है। कुणाल वर्मा स्वयं sat sport बुक चलाता है। पूछताछ के उपरान्त कुणाल वर्मा ने बताया कि हैदराबाद के अल्फापुरम एस.एस रेसीडेंसी में यह एवं शमसाबाद के नक्षत्र सोसायटी तथा रोहित चौहान H Lotas 13, CP 07 क्रेक प्ल्स बुक चलाकर ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सट्टा स्थानीय लड़को को ले जाकर चलवा रहे है। लोगों के एकाउन्ट व सीम, चेक युक. एटीएम इसी काम में उपयोग करते है। इसकी निशादेही पर 1. विक्की साहू 2. अभिषेक भारती 3. गुरफान खान 4. राजकुमार पासवान 5. तुकेश्वर साहू 6. जेदखान 7. के श्रीनू 8. शेख सद्दाम 9. विकास राय 10. विकास निषाद 11. रोहित चौहान 12. कुणाले वर्मा 13. प्रतीक पटेल को गिरफ्तार कर नगदी रकम, मोबाईल, लेपटाप, जुमला करीबन 10 लाख रू० बरामद किया गया है। लगभग 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन विभिन्न खातों में पाया गया है जिसकी जांच जारी है। सिटिकेट द्वारा चला रहे म्यूल एकाउन्ट पर भी कार्यवाही की जावेगी। सभी आरोपियों के संपती का विवरण का मंगाया जा रहा है। मामले में संगठित अपराध होने पर संगठित अपराध की धारा के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। कुणाल वर्मा पुरे पैनल का मास्टर माइंड है जो पैनल खरीदकर म्यूल एकाउन्ट की व्यवस्था करता था कुणाल वर्मा के ऊपर के चैनल की जांच की जा रही है। इस वर्ष आईपीएल सीजन में अपराध नियत्रंण हेतु 14 कार्यवाही दुर्ग पुलिस द्वारा की गई है। इन्ही खातों में 63 सायबर कम्पलेन दर्ज है। इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जावेगी तलाश हेतु पार्टी रवाना की गयी है। थाना छावनी के धारा 318(4), 319 बीएनएस जोड़ने धारा 317(2), 317(4), 111, 61 (2) बीएनएस एवं छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7
गिरफ्तार आरोपीगण (नाम एवं पता)
1. विक्की कुमार साहू पिता स्व० जितेन्द्र साहू उम्र 24 साल पता चंडी मंदिर मठपारा दुर्ग
2. अभिषेक भारती पिता रामा ईश्वर भारती उम्र 23 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
3. गुफरान खान पिता मन्नान खान उम्र 32 साल पता नूरमल्ल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
4. राजकुमार पासवान पिता मनोज पासवान उम्र 27 साल पता इन्दिरा नगर राजेन्द्र प्रसाद गदा चौक सुपेला
5. तुकेश्वर साहू पिता राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 21 साल पता वृन्दानगर केम्प । गणेश मंदिर के पास निलाई
6. जेदखान पिता मन्नान खान उम्र 25 साल पता नूर महल नूरानी बस्ती थाना शाहजानाबाद भोपाल (म०प्र०)
7. के श्रीनु पिता स्व० के ताता राव उम्र 25 साल पता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
8. शेख सद्दाम पिता रोज इलम उम्र 24 साल पता वृन्दानगर केम्प 1 भिलाई
9. विकास राय पिता विरेन्द्र राय उम्र 21 साल पता इन्दिरा नगर क्रामराज लांड्री के पास थाना सुपेला
10. विकास निषाद पिता ईश्वर राम निषाद उम्र 20 साल पत्ता केम्प 1 वृन्दानगर भिलाई
11. रोहित चौहान पिता छोटेलाल खैहान उम्र 21 साल पता शंकरपारा मराठा बस्ती के पास सुपेला
12. कुणाल वर्मा पिता नेतराम वर्मा उम्र 23 साल पता ढांचा भवन सांई मंदिर के पास कुरूद
13. प्रतीक पटेल पिता स्व० बेनु पटेल उम्र 20 साल पता रामनगर जहाज बिल्डिंग के सामने उड़िया मोहल्ला थाना वैशाली नगर
जप्त मशरूका
* लेपटांप 09 नग
* मोबाईल 46 नग
* पासबुक 23 नग
* एटीएम 107 नग
* सीम कार्ड लगभग 20 नग
* नगदी रकम 2,57,000/- रू० बरामद।



