भिलाई 14 मई 2026। इस्पात नगरी की मिसेज एकता वर्मा को मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 का विजेता घोषित किया गया। अपने प्रतिभा उच्च शिक्षा के दम पर यह पुरस्कार गोवा में अर्जित की है।एकता वर्मा भिलाई सेक्टर-10 की निवासी है, उनकी प्रारंभिक शिक्षा इंग्लिश मीडियम से हुआ है। इंग्लिश, हिंदी और स्थानीय भाषा में अच्छी पकड़ रखती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मास्टर की डिग्री हासिल की हुई है। मिसेज़ एकता वर्मा के पिता श्री एस सी वर्मा का अपना कारोबार है तथा माता श्रीमती लीला वर्मा भारत के नवरत्न कंपनी में सेवाएं दे रही है। मिसेज़ वर्मा मल्टी टैलेंटेड महिला के रूप में एक मॉडल होने के साथ-साथ टीचर, इन्फ्लुएंसर भी हैं। हाल ही में एसएस फाउंडेशन द्वारा अयोजित गोवा में पेजेंट फैशन शो मिसेज या मिस” इंडिया इंटरनेशनल 2026 (सीजन -5) हुआ था। जिसमें देश के अन्य भागों से कई प्रतिभासाली शामिल हुए। यह दो दिन का शो था, जिसमे भिलाई की मिसेज एकता वर्मा को मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 का विजेता घोषित कर सम्मान से नवाजा गया l हाल ही में एसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फैशन शो मिसेज या मिस” इंडिया इंटरनेशनल 2026 (सीजन -5) मे भी जीत दर्ज की है।
एकता वर्मा मध्यम वर्गीय समाज से आती हैं। उन्होंने बताया कि सपने बहुत हैं अपने आप को स्टार बनते हुए देखना चाहती हूँ। आज मेरी तरक्की के पीछे मेरे पिता -मां और सभी सहयोगी का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मेरे साथ है। विगत 2 वर्षों से मॉडलिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही हूं रनवे और पेगेंट शो मे कई पुरस्कार से नवाजा गया है। फैशन फेस्टिवल 2025 (सीज़न 1) में प्रथम रनर-अप, दिवा ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 में विजेता, डांस कॉम्पिटिशन 2025 में विजेता के, सीजी फेम फैशन वीक 2025 में फैशन ब्यूटी आइकॉन 2025, यूके ग्लैमरस किंग एंड क्वीन ऑफ़ सीजी 2025 में विजेता के रूप में सम्मान प्राप्त की है। इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद कई लोग का बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं प्रशसक और शुभचिंतक सहित अन्य जन मोबाइल, फोन के माध्यम से बधाई संदेश दे रहे हैं।



