भिलाई। 05 मई, 2026, (सीजी संदेश) : तेज वाहन चलाते हुए ट्रक चालक द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने से एक नाबालिक बालिका की मृत्यु तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुईं। घटना की सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में धारा 105, 110 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया, मामले में विवेचना जारी है।
दिनांक 03 मई को प्रार्थी प्रभाष पाल, निवासी कैलाश नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री अपनी दो सहेलियों के साथ एक्टिवा से जामुल से एसीसी चौक की ओर जा रही थी। नंदिनी रोड जामुल के पास ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607 के चालक द्वारा वाहन को तेज चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी गई। घटना में प्रार्थी की पुत्री की मौके पर मृत्यु हो गई तथा अन्य दो नाबालिक बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी चालक को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही, जिसमें पेट्रोलिंग टीम एवं विवेचना अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
घटना का कारण :
तेज वाहन चलाना
घटनास्थल :
नंदिनी रोड, जामुल, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. राकेश कुमार पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी सांई लीला धर्मकांटा के पास, छावनी, थाना जामुल, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
1. ट्रक क्रमांक CG 07 CA 9607
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। ऐसे कृत्य से जनहानि की संभावना रहती है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



