भिलाई 27 अप्रैल 2026। बेरोजगार सहित कामकाजी महिला और बहनों के लिए प्रशिक्षण शिविर 1 मई से शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा दिया जायेगा। प्रशिक्षण शिविर सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक लगेगा। सभी मशीन आ चुकी है इंस्टॉल लेमिनेशन का काम शुरू है। सर्व समाज कल्याण कल्याण समिति के अध्यक्ष इन्द्र जीत सिंह छोटू के नेतृत्व में लगातार रोजगार प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है ।
महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, दोना एवं पत्तल बनाने का प्रशिक्षण दिया ज रहा है। रोजगार प्रशिक्षण शिविर कैंप 1 प्रवास आंध्रा पाठशाला विंदा नगर वार्ड 29 में लगाया जा रहा है। समय सुबह 10 से 4 बजे तक लगेगा। अध्यक्ष इंद्रजीत छोटू का मानना है कि स्वयं अपने पैर में खड़ा होकर हर माता, बहन स्वरोजगार प्राप्त करें तथा अपनी कल्पना की उड़ान भरे। इसके लिए संपर्क सूत्र भी जारी किया गया है। 9827815807 इस नंबर पर पंजीयन कर सकते है।
माताएं बहने स्वालंबी बनकर भरे अपनी कल्पना की उड़ान : इंद्रजीत सिंह छोटू,,,, सर्व समाज कल्याण समिति की पहल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



