भिलाई। 26अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘बूथ प्रबंधन एवं संगठन सृजन’ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 01, जुनवानी खमरिया में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुकेश चंद्राकर के निज निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से मुकेश चंद्राकर (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी) नरसिंहनाथ ( अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला सुपेला ) व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कि उपास्थिती मे यह बैठक आयोजित किया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश चंद्राकर ने कहा कि बुथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी “बूथ स्तर का प्रबंधन ही किसी भी चुनाव की सबसे मजबूत कड़ी होती है। यदि हमारा बूथ स्तर का संगठन सक्रिय और सजग है, तो हमें जीतने से कोई रोक नहीं सकता। हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर हर घर तक पहुंचना है और जनहित के मुद्दों को उठाना है।”
हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी:
ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहनाथ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, “संगठन का सृजन नए और पुराने कार्यकर्ताओं के समन्वय से ही संभव है। हमारा लक्ष्य जमीन से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत है।”इस बैठक में जी. राजू मो. रफीक खान, आनंद डोंगरे ,हीरा शंकर साहू ,दीपक भाटिया ,रविंद्र सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी ,मनीष शुक्ला, गोविंद कोसले ,महेंद्र साहू, छगन साहू, भानु प्रताप ,विजय चौबे, वीणा देश लहरे व खमरिया जुनवानी के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपास्थि रहे।



