भिलाई। 26अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें एपिसोड को भाजपा भिलाई–3 मंडल अंतर्गत हथखोज शक्तिकेंद्र के बूथ क्रमांक 190 में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, भाजपा भिलाई–3 मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि नाहर, भाजपा महिला मोर्चा भिलाई–3 मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू, पार्षद राकेश बंछोर, पूर्व पार्षद नरोत्तम साहू, सुरजीत वर्मा (अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” केवल संवाद नहीं, बल्कि देश के जन-जन को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में सौर एवं पवन ऊर्जा के माध्यम से भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने, बुद्ध के संदेशों की वर्तमान प्रासंगिकता, छत्तीसगढ़ में काले हिरणों की बढ़ती संख्या, बांस उद्योग और डेयरी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, तथा डिजिटल जनगणना जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा किया गया मार्गदर्शन देश को नई दिशा देने वाला है।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने “नार्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ट लक्ष्मी है” कहकर पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक एवं आर्थिक शक्ति को सम्मान दिया है। आज जब विश्व तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, तब भारत मजबूती से खड़ा होकर विश्व को शांति, विकास और लोकतंत्र का संदेश दे रहा है।
श्री रवि नाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना पहुंचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष रोशन वर्मा निकाय तथा आभार प्रदर्शन पार्षद राकेश बंछोर ने किया।
इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, भीम निर्मलकर, लाखन वर्मा, रमेश वर्मा, श्रीमती प्रमिला निर्मलकर, सोहन वर्मा, लल्लू साहू, नागेश वर्मा, सन्नी नंदी, आशीष वर्मा, देवेंद्र साहू, डायमंड धीवर, शरद वर्मा, पवन साहू आदि उपस्थित थे।



