भिलाई 26 अप्रैल 2026। भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा और मंडल के सभी नियुक्ति को आगामी निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है। दोनों नियुक्ति को लेकर जिला से लेकर प्रदेश स्तर हाहाकार मचा हुआ था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है आने वाले समय पर इस पर कार्रवाई भी होगी ।पार्टी इसे अनुशासनहीनता माना है ।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने बताया है कि भिलाई जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंडल की हाल ही में जारी की गई सूची की घोषणा स्थगित कर दी गई है। श्री पाणिग्रही ने स्पष्ट किया कि संगठन के संज्ञान में यह बात आई है कि जारी की गई सूची में कुछ गंभीर तकनीकी विसंगतियां रह गई थीं। पार्टी की रीति-नीति और सांगठनिक मापदण्डों की पारदर्शिता को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से वर्तमान सूची की घोषणा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग सम्भाग प्रभारी श्री पाणिग्रही ने कहा कि जिला मंडल की पिछली सूची में कुछ तकनीकी त्रुटियाँ पाई गई थीं, जिसे सुधारना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए श्री पाणिग्रही ने कहा कि पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हुए, सभी पहलुओं पर पुनः विचार कर एक नई और त्रुटिहीन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता मीडिया पैनलिस्ट गोपाल पृष्ठ ने आगामी बैठक लेकर निर्णय लेने की बात कही है।
Breaking : चहुं और छीछा लेदर होने के बाद अंत में जिला भाजयुमो की जिला व मंडल की सभी नियुक्तियां आगामी बैठक तक निरस्त
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



