भिलाई 23 अप्रैल 2026। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार उपलब्ध कराने की प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन हैं। घरेलू कार्य से निवृत होकर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। आज श्रीमती डी लक्ष्मी और विमला सेनापति को दोना पत्तल बनाने का प्रशिक्षण मशीन चलकर दिया गया। मशीन चलाने के दौरान सुरक्षा के भी उपाय बताए गए।
सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री इन्द्र जीत सिंह छोटू के बताये अनुसार नगर निगम क्षेत्र भिलाई के प्रवास आंध्रा पाठशाला वार्ड 29 में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। इस शिविर में महिलाओ को दोना पत्तल बनाना सिखाया गया हैं। 87 महिलाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, रूई बत्ती कार्य के लिए का फार्म भरा गया हैं। प्रतिदिन सुबह 10 से लेकर दोपहर 1 बजे तक सिलाई मशीन का ट्रेनिंग दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षित महिलाओं के द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20-20 महिलाएं या लड़कियों का बनाकर दिया जाएगा।
महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शुरू,,,, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर दोना ,पत्तल, सिलाई, कढ़ाई सहित कई घरेलू कार्य प्रशिक्षण
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



