भिलाई। 20 अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय बौद्ध महासभा सेक्टर – 6 भिलाई के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं राष्ट्र निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त सार्वजनिक जयंती समारोह का आयोजन 19 अप्रैल रविवार को बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन परिसर सेक्टर – 6 में किया गया। कार्यक्रम में तीन दिनों से चल रहे बच्चों ,महिलाओं के लिए आयोजित निबंध रंगोली, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत संस्था के महिला मंडल के स्वागत गीत के साथ शुरू किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि संजय गजघाट (उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन) थे। उन्होंने बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं समाज को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. उदय धाबार्डे (सीएमओ एवं एचओडी बर्न यूनिट, बीएसपी भिलाई), अजय गजघाटे (जीएम, बीएसपी), प्रज्ञा मेश्राम एडिशनल एसपी 7th बटालियन, एम. असीम बैग (अध्यक्ष, भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट), एवं वर्षा बागड़ेजी (बुद्ध विहार, सेक्टर-6) शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता इंजीनियर स्नेहा (बुद्धिस्ट स्कॉलर, एवं संपादक नेशनल चौपाल यूट्यूब चैनल गोंदिया, महाराष्ट्र) कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने समाज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से अपील की कि हमें महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलना है उन्होंने वर्तमान में देश में बढ़ रहे नारियों के प्रति दुराचार एवं आपसी मनमुटाव के भावनाओं से दूर करके समाज के निर्माण में राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य तन मन धन देने की आवश्यकता को बताया तथा समाज से निवेदन किया कि हम सभी अपने शक्ति को राष्ट्र निर्माण में लगायें । संस्था के अध्यक्ष विनोद वासनिक ने संस्था के प्रतिवेदन पढ़ते हुए संस्था की पूर्व की गतिविधियों के साथ-साथ आगामी गतिविधि के बारे में भी समाज को अवगत कराया तथा बाबासाहेब के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई समाज को दी। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था महासचिव वीरेंद्र ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था उपाध्यक्ष रंजू खोबरागड़े ने किया। कार्यक्रम में विनोद वासनिक रंजू खोबरागड़े, वीरेंद्र, अशोक नंदेश्वर, हरिकिशन भोवेते ,अशोक श्याम कुमार , सविता मेश्राम शेक चंद गौरकर ,आनंद रामटेक ,देवानंद मेश्राम, थानेंद्र कामडे, प्रदीप सोम कुंवर, जे बी पाटिल,शैलेश सुखदेवे, जालेनदर ऊके, धनंजय मेश्राम द्वारका प्रसाद भोईर, कृष्ण कुमार बंसोड़कर, आशीष चौहान ,प्रीतेश पाटील भागवत बागडे, कीर्ति लांजेवार राजेश गजभिए, महेंद्र खोबरागड़े, धीरेंद्र धमगाये, परविंद्र सहारे, मनीष मेश्राम, प्रबुद्ध बंगले ,संतोष उमरिकर, भूपत बोरकर ,करुणा खोबरागड़े, अजय अडकणे ,बुद्ध प्रकाश मेश्राम, सुजाता रामटेक, आदित्य विद्या ,सुनीता सुखदेव ,सागर रामटेक बबीता नागवंशी, लक्ष्मीकांत बागडे, सीमा वासनिक, शीला बोरकर, पूनम धोक, डॉक्टर दीक्षित भीमगडे, रविंद्र कामले, राजू नागवंशी, जितेंद्र मेश्राम, सुजीत खोबरागड़े, मनीष खोबरागड़े, दिव्यांशु करादे सुनंदा गजभिए, उमेश वानखेडे, विकास गजबे, मनोज घोड़े सवार, कुणाल वाल्डेकर, लीना वैद्य, शालू दामले, लता लवादे, श्रद्धा खांडेकर, माधुरी बौद्ध, सारिका मेश्राम, कविता जमुलकर, गीता रामटेक, वैशाली गोदामकर ,श्रीध्दी पाटिल, केसर बौद्ध, प्रतिभा मंडपे, रेखा मेश्राम, बिंदु सेंडे, मनोरमा देशपांडे, संगीता खोबरागड़े, भारती खांडेकर, विनायक चौरे अशोक धवले, राजेश कांबले, मनोहर डोंगरे नगरत्ना गणवीर, आशा जुल्मे,अतुल घरदे, नरेंद्र नारनवारे, अजय गणवीर सुभाष बंसोडकर तथा अन्य सामाजिक सदस्य परिवार के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाए।



