भीिलाई 21, अप्रैल 2026 । सेंटर आफ स्टील वर्कर्स संबंध ऐक्टू ने एक प्रेस बयान में बताया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में ठेकेदार बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइईएस के माध्यम से कार्यरत 20 ठेका श्रमिक कार्यरत थे ,जिसमें चार महिला श्रमिक भी थी . श्रमिकों ने एक वर्ष से लेकर चार वर्ष तक काम किया था. जिनको ठेकेदार ने अंतिम भुगतान के रूप मे कम राशि का भुगतान किया गया था. इन श्रमिकों के अंतिम भुगतान के बकाया राशि को 16 अप्रैल 2026 को 3,22,257 ₹ दिया गया .इस मामले की शिकायत भिलाई इस्पात संयंत्र को किया गया. निराकरण नहीं होने के पश्चात इसकी शिकायत क्षेत्रीय श्रमायुक्त( केंद्रीय), रायपुर को किया गया था.तत्पश्चात इसका अंतिम निपटारा 20 अप्रैल 2026 को रायपुर में हुआ. इस दौरान क्षेत्रीय श्रमायुक्त( केंद्रीय) अखिलेश राय, सहायक प्रबंधक सी एल सी बीएसपी हरिश बैतुले,बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइ ई एस के जी एम शशिधरन नायर,यूनियन व श्रमिकों की ओर से बृजेन्द्र तिवारी, उमेश,विजय, राज यादव, विजय कुमार उपस्थित थे . उक्त भुगतान श्रमिकों अरविंद कुमार यादव, दीनू कुमार, जनक लाल यादव, शशि हरपाल,राज यादव, विजय कुमार, यादराम धनकर, जे. ताताराव,नीचू कुमार चक्रधारी, गुलशन कुमार पटेल, सूर्या भारती,चुरामन साहू,लोमेश विश्वकर्मा, जगन्नाथ मिश्रा,लक्ष्मी मंहत,चित्र रेखा यादव, रुक्मणी वर्मा,पार्वती साहू, उमेश कुमार,कुबेर साहू को किया गया.
भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस में ठेकेदार बिंदु कंस्ट्रक्शन एंड आइईएस के माध्यम से कार्यरत 20 ठेका को मिला अंतिम भुगतान
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



