भिलाई। 07अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : सनातन धर्म के पुनरुद्धारकर्ता और अद्वैतवाद के प्रणेता आदिगुरु शंकराचार्य की प्राकट्य दिवस प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा राजधानी रायपुर के पावन महादेव घाट पर दिनांक 21 अप्रैल दिन मंगलवार को अत्यंत भव्यता के साथ मनाया जा रहा है जिसमें आयोजित होने वाले इस प्राकट्य उत्सव में संपूर्ण प्रदेश से सामाजिक जन एकत्रित होकर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव मनाएंगे। यह आयोजन महंत चिंतामणि गिरी के सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में समाज के संस्थापक द्वय रमन गिरी एवं ओंकार पुरी, भगवताचार्य सुरेन्द्र गिरी महाराज तथा समाज के संरक्षक द्वय उमेश भारती गोस्वामी एवं डॉ. अशोक गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहकर समाज का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशाल और भव्य भगवा मय शोभायात्रा से होगा, जो श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम होगा तत्पश्चात् वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आदिगुरु शंकराचार्य की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। उत्सव के दौरान ‘शिव महात्म्य’ पर आधारित भक्तिमय प्रवचन होगा। साथ ही आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन, उनके अद्वैत सिद्धांत और प्रेरक प्रसंगों पर विद्वानों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे, जो नई पीढ़ी को सनातन मूल्यों से परिचित कराएंगे। समाज की परंपराओं को अक्षुण्ण रखने वाले प्रदेश भर से आए श्रद्धेय पुजारियों का इस अवसर पर अभिनंदन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में प्राकट्य उत्सव के पुण्य लाभ हेतु उपस्थित श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।
आध्यात्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता हेतु विवाह योग्य युवक-युवतियों का मंचस्थ परिचय एवं वैचारिक आदान-प्रदान का सत्र रखा गया है। साथ ही, समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं का सम्मान और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
समाज के प्रांताध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, महासचिव उमेश गिरी, कोषाध्यक्ष प्रशांत गिरी, कार्यक्रम समन्वयक पोखराज बन, संयोजक बद्री पुरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष केशव गिरी, संजय पुरी, जागेश्वर बन, दामोदर पुरी, शंकर भारती, भुनेश्वर बन, घनश्याम गिरि नंद, सह सचिव विनय पुरी, देवेंद्र गिरी, संगठन सचिव भूपेन्द्र पुरी, धर्मेंद्र प्रकाश गिरी, मनीष बन, गिरीश पुरी गोसाई, संजय भरत गिरी, प्रचार सचिव कामेश्वर पुरी, भारद्धाज गिरी, पप्पू जनार्दन गोस्वामी, हेमंत बन, जिला अध्यक्ष गण बद्री पुरी रायपुर , होरेंद्र पुरी कांकेर, विश्वनाथ पुरी रायगढ़ , धनराज पुरी दुर्ग, उमेश गिरी गरियाबंद, तोषण गिरी महासमुन्द , घासी गिरी कोरबा, अजय गिरी अंबिकापुर , शैलेन्द्र गिरी सक्ती कार्यकारिणी सदस्य दिगंबर गिरी, पंकज गिरी, आकाश गिरी, चुनेश्वर पुरी, वीरेंद्र रमन गिरी संपादक दत्तप्रकाश मातृशक्ति प्रकोष्ठ के शारदा गोस्वामी, अनुपमा गोस्वामी उषा किरण गोस्वामी हिना गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, संगीता गोस्वामी, सुधा गोस्वामी, सीमा भारती, मधु गोस्वामी, विमला गोस्वामी ने समस्त स्वजातीय बंधुओं और शिवभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महादेव घाट पहुँचकर इस दिव्य प्राकट्य उत्सव का हिस्सा बनें और आदिगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु रायपुर जिला अध्यक्ष बद्रीपुरी के नेतृत्व में जिले के समस्त सदस्यगण आदि गुरु शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव को सफल बनाने में लगे हुए हैं।



