भिलाई। 01अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : सतनाम भवन सेक्टर 6 में विगत दिवस दिवंगत हुए पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामदयाल देशलहरा के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व समाज के वरीष्ठजनो की उपास्थिती मे दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पितकर उन्हें नमन किया गया। शोक सभा में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि रामदयाल देशलहरा अब हमारे बीच में नहीं रहे, वे सतनामी समाज के और गुरु घासीदास सेवा समिति के स्तंभ थे 40 वर्षों से लंबा सेवा काल चाहे वह समिति के विभिन्न पदों पर रहकर हो या सर्व समाज के उत्थान के लिए उनके समर्पित व्यक्तित्व को दर्शाता है भिलाई व पूरे दुर्ग क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। उनके शोक सभा में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए हैं यह उनके प्रति सम्मान और लोकप्रियता का प्रमाण है अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजमहंत डोमनलाल कोसेवाड़ा ने उन्हें श्रद्धांजलि व नमन करके उनके योगदान को स्मरण किया कहा कि देशलहरा हसमुख मिलनसार प्रतिभा के धनी जीवन प्रयंत समाज सेवा में समर्पित रहे चाहे पद रहे य न रहे शासन प्रशासन हर जगह अपनी बात मनवाने कि कला में महारथ थे बिना सोर सराबा के कार्य ईमानदारी से करने की ललक रहती थी बी.एस.पी मैनेजमेंट से भी मधुरता व सम्बंधता के अधार पर अपनी बात को रखते थे हर काम को लगन के साथ करते थे।
मेघनाथ यादव प्रदेश अध्यक्ष( सर्व समाज) ने उन्हें नमन किया एवं कहा कि ऐसे कर्म सेवाभावी व्यक्तित्व का जाना सर्वसमाज के लिए अपूरणीय क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार एवं शुभचिंतको को इस गहन दुख को सहने की अपार शक्ति दे। सर्व समाज के संगठन प्रमुखों ने भी उनके सानिध्य में बिताये हुये अविस्मरणीय पलों को साझा किया
श्रद्धांजलि सभा मे केशव बंछोर सभापति( न. पा. नि. रिसाली भिलाई) पटेल समाज से ब्रह्देव अटल, सिक्ख समाज प्रमुख तथा सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों समाज के अध्यक्ष बी. एल .कुर्रे ने आर डी देशलहरा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को अविस्मरणीय बताया। पूर्व अध्यक्ष गैदलाल राय जी, व संतकुमार केशकर, रामजी गायकवाड़, राजमहंत जवाहर कौशल, शांतिलाल मिर्चें, भागवत बंजारे, सरयू प्रसाद बारले ,नेतराम गिलहरे, आनंद बघेल, संत ज्ञानेश्वर सी.एल. जोशी, डॉ ए डी बनर्जी, डी एल रात्रे, डॉ केशव देशलहरा, वाई एल जारके, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर हेमिन चतुर्वेदी, शीतल चेलक, गीता बघेल ,शर्मिला टंडन, मीना टंडन व समाज के सैकड़ों कि संख्या मे लोगों द्वारा दो मिनट मौन धारण करके सामूहिक श्र्द्धांजलि दिया गया। संपूर्ण आयोजन में उनकी पत्नि श्रीमति कांति देशलहरा पुत्र चंद्रिका प्रसाद एवं डॉक्टर चंद्रशेखर देशलहरा एवं पुत्री चंद्रकला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन महासचिव नेतराम गिलहरे के द्वारा किया गया।



