आज का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।
आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजे तक रहेगी | आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।
मेष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्काफुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से न सोचें, मानसिक तनाव हो सकता है। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 7
वृष राशि- आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं,आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का भी ख्याल रखना आवश्यक रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 1
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आपका आज अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
सिंह राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। बच्चे की गलती से निराशा हो सकती है। आवेश में आने की बजाय सहजता से मामला सुलझाने की कोशिश करें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से स्ट्रेस बना हुआ है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। आज अन्य गतिविधियों की वजह से आपके व्यक्तिगत काम बीच में अटक सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी को आप नया कार्य शुरू करा सकते हैं| काम के दबाव से निकलकर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 9
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार को अधिक समय न दे पाने से परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने व्यक्तिगत काम की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। आपका काम-धंधा भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 6
मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज रास्ते पर किसी वृद्ध की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप कहीं निवेश भी करेंगे। आप अपना पसंदीदा वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन हल्का रहेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों का धंधा बढ़िया चलेगा। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट काफी दिनों बाद आज अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2
मीन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां ख़त्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 4
“इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”



