आज का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।
आज पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। ऐसे में जानेंगे कि सभी 12 राशियों के लिए ग्रह योग नक्षत्र तिथि और भद्रा की स्थिति के साथ आज का दिन क्या संकेत दे रहा है। इसके साथ ही आज आपका लकी कलर क्या है और आज का लकी नंबर ये भी जानिए।
मेष राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 1
वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जिन सीमित विचारों की वजह से आप विचार के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, आज उन्हें तोड़कर जीवन में बदलाव लाने में सफल होंगे।
शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 9
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज कार्य स्थल पर लोगों के साथ जुड़े रहने की और मिलने-जुलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपने विचारों में किसी भी प्रकार का बदलाव सोच-समझकर करें।
शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 4
कर्क राशि: आज आपके दिन की शुरुआत खुशियों से भरी होगी। आज अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने पर आपका ध्यान रहेगा, इस कारण निजी बातों को नजर अंदाज न करें। आज अन्य लोगों द्वारा गई मदद से आपको लाभ मिलेगा। जो विचार आपकी प्रगति में बाधा डाल रहे हैं, उनमें बदलाव करेंगे।
शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक – 9
सिंह राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 9
कन्या राशि: आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आप पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग – रेड
शुभ अंक – 2
तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नए मौके और नए विचार सामने आयेंगे।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 9
वृश्चिक राशि: आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है।
शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 2
धनु राशि: आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर जाने के लिए समय बेहतर है।
शुभ रंग – ब्लू
शुभ अंक – 7
मकर राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे, जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग – ऑरेंज
शुभ अंक – 6
कुम्भ राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी ऐसे मित्र से कॉल पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। आज पिछली बातों की वजह से मन उदास होगा। जिन बातों की वजह से बार-बार पछतावा हो रहा है, उन बातों से संबंधित विचारों में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग – पीच
शुभ अंक – 8
मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज सेहत संबंधी चिंता आपको उदासीन बना सकती है। निराशा के बाद भी भविष्य संबंधित सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग – रेड
शुभ अंक – 5
“इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”



