आज का दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज देर रात 3 बजकर 16 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। मेष, मिथुन, सिंह, धनु समेत कई लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए दिन कैसा है।
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अच्छी खबर इस राशि के कुछ लोगों को मिल सकती है।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- भूरा
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन उदास हो सकता है। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब सही रहेगा ।आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जन संपर्कों से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 02
शुभ रंग- लाल
मिथुन राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। अपने कर्मचारियों के सहयोगी बनेंगे। अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 09
शुभ रंग- सफेद
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपनी गलतियों को तुरंत सुधारें। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आपको आज बेचैनी और परेशानी होगी।
शुभ अंक- 03
शुभ रंग- सिल्वर
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन तथा घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक बोझ लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- मेजेंटा
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा और आप तनाव मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना ले। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।
शुभ अंक- 05
शुभ रंग- नीला
तुला राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा । किसी संबंधी से चला रहा वाद-विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होगा और आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग- पिंक
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- ग्रे
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी तथा युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की रुकावट आने पर शांत रहें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
शुभ अंक- 09
शुभ रंग- गोल्डन
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर अपना कोई नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए। और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग- काला
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उसे कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। लेकिन स्टाफ की तरफ से कोई समस्या भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी जीत हासिल कर सकेंगे।
शुभ अंक- 02
शुभ रंग- पीला
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता । आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलने का योग है।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- ओरेंज
“इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”