मेष



पॉजिटिव – उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। यदि इस समय में किसी तरह की कोई गाड़ी या घर लेने का विचार चल रहा है तो उसे कोशिश करने से स्थितियां पक्ष में हो सकती हैं।
नेगेटिव – आप जिस किसी क्षेत्र में प्रयासरत है उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। परंतु मन को एकाग्रचित कर किसी कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन बाधित हो सकती है।
लव – जीवनसाथी का सहयोग न प्राप्त होने से कामकाज के क्षेत्रों में अशांति का माहौल हो सकता है। आपसी सामंजस्य बिगड़ने से कामकाज का क्षेत्र प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय – किसी ऊर्जा का प्रवाह आपके जीवन में सहायक सिद्ध होगा। आपका कोई सहकर्मी आपकी सहायता करेगा। किसी भी व्यक्ति से अपने कोई भेद न खोलें। व्यवसायी व्यक्ति किसी नए व्यवसाय का आरम्भ कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – इस समय स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपकी मानसिक अशांति ज्यादा हो सकती है इसलिए हर मोर्चे पर सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2
वृष


पॉजिटिव – भाग्य अच्छा साथ दे सकता है क्योंकि व्यावसायिक दृष्टि से यह समय आपके लिए उन्नति दायक है। करियर के दृष्टि से समय तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तथा फ़ाइनेंशियल कंडीशन बेहतर हो सकती हैं।
नेगेटिव – घर-परिवार संगठित होने से घरेलू विकास अच्छा होता है तथा कामकाज के क्षेत्रों पर भी अच्छा असर पड़ेगा। इसलिए आप घर परिवार में बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। जिससे आपको घर परिवार के साथ साथ बाहर भी मान सम्मान प्राप्त होता रहे।
लव – इस समय पारिवारिक तनाव ज्यादा हो सकता है। घरेलू विवाद के कारण बहुत सारी मुसीबतें सामने आ सकती हैं। घर परिवार में आपसी माहौल बिगड़ सकता है। जिसके कारण घर का संतुलन बिगड़ने की संभावना ज्यादा बन रही हैं।
व्यवसाय – आपको कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती है। नौकरी अथवा व्यवसाय दोनों ही आपको व्यस्त रखेंगे और अपने परिश्रम से आप सफलता प्राप्त करेंगे। अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े किसी भी कार्य को कल पर न छोडें।
स्वास्थ्य – शत्रु और रोग सामान्य स्थिति में रहेगा। इसलिए आपको अपने कार्य व्यवसाय के प्रति संलग्न रहना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन


पॉजिटिव – यदि आप राजनीतिज्ञ है तो आपको राजनीतिक लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। जनता का समर्थन आपको मिलने की संभावना अच्छी पाई जाती है। जनसंपर्क भी बेहतर हो सकते हैं। यदि शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रयास तो आपको अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – आपका भाग्य कम साथ देगा इसलिए किसी भी कार्य को समझ कर करना अच्छा होगा। किसी नए कार्य को करने की कोशिश न किया जाए तो अच्छा रहेगा। कामकाज को लेकर तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
लव – बाहर की यात्रा सफल हो सकती है। ससुराल पक्ष से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। आपके लिए बेहतर ऑप्शन है समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करना लाभदायक होता है।
व्यवसाय – इस समय में आर्थिक लाभ के दृष्टि से किसी नए कार्यों का शुभारंभ किया जा सकता है। जिससे समय के अनुसार लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए धन प्राप्ति के लिए हर संभव प्रयास करना आपके लिए फलदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की ज़रूरत होगी। तंग आर्थिक हालात के चलते मानसिक थकावट भी महसूस कर सकते है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
कर्क


पॉजिटिव – यदि इस समय इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है तो वह सफल हो सकता है। आप सुलझे हुए व्यक्ति हैं इसलिए किसी भी कार्य को समय के अनुसार करना पसंद करते हैं और उसे करने का प्रयास करते हैं। जिससे आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना होती है।
नेगेटिव – अनावश्यक किसी से उलझने का प्रयास किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकता है। व्यर्थ की यात्राओं से बचने का प्रयास करें क्योंकि अनावश्यक यात्राएं हो सकती है। सोच-समझकर किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
लव – प्रेमीजन में आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय में दांपत्य जीवन भी विपरीत स्थिति में हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त न होने से समस्या उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय – घर परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होना आवश्यक है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य तथा तालमेल से कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। और वही स्वास्थ्य बिगाडने का काम कर सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह


पॉजिटिव – पारिवारिक जीवन अच्छा रहने की संभावना बन रही हैं। घर परिवार का सहयोग अच्छा प्राप्त हो सकता है। एक दूसरे के साथ काम-काज में हाथ बटा सकते हैं तथा घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल उत्पन्न हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना पाई जाती है। फिर भी अनावश्यक इन्वेस्टमेंट करने से धन की हानि हो सकती है। बिना विचारे किसी भी कार्य को न करें। धन व्यय होने का योग इस समय में बन रहा है। उसी हिसाब से आपको आगे की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर उलझन बढ़ने की संभावना है। एक दूसरे के सहयोग की भावना तो दूर एक दूसरे के साथ संबंध भी होना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि गणेश जी कहते है कि आपके ग्रह है जो इस तरह की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।
व्यवसाय – किसी को अपने साथ जोड़ कर काम करने की कोशिश ना करें या अर्थ लाभ में किसी तरह का समझौता ना करें। अपनी समझदारी से कार्य करें। जिससे की समय के अनुसार अच्छा लाभ प्राप्त हो।
स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जरा सी चूक उन्हें किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है इसलिए अपने भोजन और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
कन्या


पॉजिटिव – माता-पिता के आशीर्वाद के साथ साथ माता पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी तरह की गाड़ी घर इत्यादि की कामना पूरी हो सकती है। घर परिवार का सहयोग मिलने से आप हर तरह की सुख सुविधाओं को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।
नेगेटिव – आर्थिक लाभ प्राप्ति के दृष्टि से यदि आप धन का इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो आपको सावधानी रखना चाहिए। प्रॉपर्टी से संबंधित धन इन्वेस्ट न करें। व्यावसायिक दृष्टि से धन का इन्वेस्ट कर सकते हैं।
लव – किसी तरह की प्रेमीजन में कहा-सुनी होने के कारण समस्या उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे के साथ भी विवाद उत्पन्न होने से कामकाज के साथ साथ स्वयं का प्रेम व्यवहार में भी दरार उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय – आर्थिक लेन-देन या अर्थ संचय करने में सावधानी रखें। किसी को इस समय में धन देने की कोशिश न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सगे संबंधियों से भी सावधान रहें।
स्वास्थ्य – इस समय स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन रहे हैं। पेट से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला


पॉजिटिव – धन लाभ प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की स्थितियों के बावजूद भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन सकती हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपको अच्छा लाभ प्राप्त करा सकता है। इसलिए समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करे। आपका भाग्य अच्छा साथ दे सकता है।
नेगेटिव – आपको अच्छा कामकाज की दृष्टि से अच्छी पद पोजीशन प्राप्त हो सकती है। आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध रखना तथा अपने सहकर्मियों के साथ भी व्यवहारिकता बनाए रखने का प्रयास फलदायक हो सकता है।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आपसी सामंजस्य से भाग्य उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेमीजन एक दूसरे के सहयोग की भावना इस समय में ज्यादा रखेंगे।
व्यवसाय – मन एकाग्रचित रहने की संभावना है परंतु कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने से मन विचलित हो सकता है। जिससे कि परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। अतः समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य – वाहन का प्रयोग करते समय अपना ख्याल रखें। खान-पान से संबंधित सावधानी रखें। किसी भी समस्याओं से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक


पॉजिटिव – धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत बनते हैं। धन-धान्य अचल संपत्ति के दृष्टि से यह समय उन्नति दायक हो सकता है। कुछ सगे-संबंधियों के सहयोग से भी धन प्राप्त होने के आसार बन सकते हैं।
नेगेटिव – यदि इस माह में कोई गाड़ी अगर लेने का विचार है तो वह स्थगित हो सकता है। किसी कारणवश उसमें परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यदि आप राजनीतिज्ञ है तो इस समय में आपको मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
लव – एक दूसरे की सहयोग प्राप्त हो सकती है तथा एक दूसरे से लाभ भी प्राप्त हो सकता है। दोनों प्रसन्नचित मुद्रा में रह सकते हैं। इस समय में दोनों की यात्रा भी होने की संभावना बनती है। कहीं घूमने फिरने के उद्देश्य से जा सकते हैं।
व्यवसाय – किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से किया गया इन्वेस्टमेंट से लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। कामकाज से संबंधित योजनाओं को विस्तार किया जा सकता है।
स्वास्थ्य – अनावश्यक सोच के कारण मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं। घबराहट और परेशानी में होने से मन अशांत होता है और काम-काज के क्षेत्र में परेशानियां बढ़ती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु


पॉजिटिव – कामकाज को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है परंतु कामकाज में अच्छी सफलता भी प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। आपके द्वारा किए गए प्रयास से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। स्थितियां सामान्यतः शुभ रहने वाली हैं।
नेगेटिव – स्थितियां बेहतर हो सकती हैं परंतु प्रारंभिक दौर में तनावपूर्ण स्थितियां हो सकती हैं। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको यात्रा ज्यादा करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर एक्टिव रहने की जरूरत है।
लव – यदि इस समय में आप अपने प्रेमीजन से किसी तरह की मन की कोई बात जाहिर करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगे। एक दूसरे के प्रति भावनाएं अच्छी नहीं रहेंगे।
व्यवसाय – परिश्रम से न घबराए मन लगाकर किसी भी काम को करें। जिससे की समय के अनुसार अच्छा लाभ प्राप्त हो सके। धन का आदान-प्रदान कर सकते हैं तथा धन का इन्वेस्टमेंट भी इस सम. में फलदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – अपने पिता से संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करें और उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। संतान का स्वास्थ्य भी चिंतित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
मकर


पॉजिटिव – कुछ नवीन कार्यों की योजना बन सकती है तथा आर्थिक धन लाभ अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। अकस्मात धन प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। यदि आपने किसी को धन दिया हुआ है और वह प्राप्त करने की कोशिश में है तो वह सफल हो सकता है।
नेगेटिव – बहुत अच्छी स्थिति हो ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। शारीरिक परिश्रम ही अच्छा फल प्राप्त हो सकता है। इसलिए आपको आवश्यकतानुसार अपने कर्म को करना बेहतर फलदायक हो सकता है।
लव – एक दूसरे के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। कहा-सुनी होने के कारण अलगाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। स्थितियां इस समय में तनावपूर्ण हो सकती हैं।
व्यवसाय – आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस समय में भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है।
स्वास्थ्य – आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ


पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली हैं। किसी तरह के काम-काज से संबंधित आर्थिक लाभ होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय में काम-काज को लेकर भी स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। धन-धान्य अचल संपत्ति के साथ साथ मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
नेगेटिव – पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए फलदायक हो सकता है। अतः किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करने का प्लान है तो उसे कर सकते हैं। परंतु किसी भी जगह धन इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूर्ण जानकारी आवश्यक है।
लव – किसी तरह की कोई अनहोनी से बचने का प्रयास करें। छोटी छोटी समस्याओं को दूर करें और आपसी संबंध मधुर बनाए रखने की कोशिश करें। तभी आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।
व्यवसाय – परिश्रम ही आपको अच्छी कामयाबी दिला सकती है। आप गंभीर प्रवति के व्यक्ति हैं। इसलिए गंभीरता के साथ किसी भी कार्य को करें। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करना नुकसान दायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, भाग्यशाली अंक: 6
मीन


पॉजिटिव – आपकी कल्पनाएं प्रभाव, नकदी और सेक्स के संबंध में आपकी भय युक्त भावनाएं को प्रकट हो रही हैं। अपने अवचेतन व्यक्तित्व द्वारा दिए गए संकेतों के आधार पर आपको इस अवसर के अनुसार कार्य करना चाहिए। अवचेतन की सुनना आपके लिए आज लाभदायक हो सकता है क्योंकि आपको वहां से कई सकारात्मक तरंगे मिल रही हैं।
नेगेटिव – जब आप संघर्ष कर रहे है और महसूस कर रहे हों, तब भी अपने लिए एक बेहतर भविष्य का सपना देखना बंद नहीं करें। कुछ अभूतपूर्व हासिल करें और बाहर घूमने जाएँ चाहे वह बाग़ की तरफ थोड़ी सी चहलकदमी ही क्यों नहीं हो।
लव – जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त ना होने से आपको हर तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय – कामकाज से संबंधित तनावपूर्ण स्थिति में रहने की संभावना बन रही है। भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों में ही आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
स्वास्थ्य – इस दौरान आपको स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जरुरत होगी। उदर संबंधित समस्याएं घैर सकती है इसलिए हल्का भोजन ही ले।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2