भिलाई। 11 जून, 2026, (सीजी संदेश) : न्यू खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में राम जन्म उत्सव समिति द्वारा पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नव युवा मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 800 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवा मतदाता देश के लोकतांत्रिक भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपने मतदान अधिकार का सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना चाहिए। उपस्थित युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया गया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।
समारोह में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रमुख सदस्यों मुरलीधर अग्रवाल, अनिल सोनी, जयशंकर चौधरी, जोगिंदर शर्मा, निर्मला साहू, पीतांबर शर्मा, प्रवेश जैन, मादी भैया, बसंत भैया, मूर्ति भैया, डॉ. कृष्णा, आकाश तिवारी, दीपक पांचाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव मतदाताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, युवाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।




