मेष



पॉजिटिव – यदि आप वाहन या भवन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो उसने आपको सफल होने की संभावना पाई जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं तो इस समय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी तरह की करियर को लेकर तैयारी में जुटे हैं तो आपको कामयाबी मिलने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव – आप जिस किसी कार्य को कर रहे हैं उसे करने का प्रयास करें। इस समय कुछ कार्य योजनाओं को सामान्य रखने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा विस्तार देने की कोशिश न करें। अन्यथा कामकाज को लेकर मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर इस समय भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न होने से एक दूसरे के साथ तनाव का माहौल हो सकता है। आपसी गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं।
व्यवसाय – अपने कार्य को लेकर आप ज़्यादा संतुष्ट दिखाई देंगे। मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर भी संभव है, हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा प्रयत्न भी करना होगा।
स्वास्थ्य – यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आप को कोई व्याधि पिडित नही करेगी।
भाग्यशाली रंग: श्याम, भाग्यशाली अंक: 1
वृष


पॉजिटिव – आर्थिक दृष्टि से लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त होते हैं। यदि आप प्रयास करते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकता है। गाड़ी घर इत्यादि की प्राप्ति के दृष्टि से उन्नति दायक हो सकता है।
नेगेटिव – सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखना और अपने कामकाज के प्रति जागरुक रहना आपके लिए फलदायक हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। किसी भी कार्य को स्थिरता पूर्वक कार्य करना लाभदायक होगा।
लव – इस समय भागम भाग जीवन में ज्यादा हो सकता है। इसलिए एक दूसरे के लिए समय निकालना बड़ा मुश्किल हो सकता है। जिसके कारण आपसी सामंजस्य बिगड़ने की संभावना बन सकती हैं।
व्यवसाय – इस समय आपके सहकर्मी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। उनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो पार्टनरशिप में आपको मुनाफ़ा होगा।
स्वास्थ्य – जहाँ तक सेहत का सवाल है तो आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नशे इत्यादि में वाहन न चलाएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
मिथुन


पॉजिटिव – किसी निकटतम संबंधियों के माध्यम से धन लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद पोजीशन प्राप्ति के लिहाज से उन्नति दायक हो सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव ज्यादा होने से मानसिक परेशानियां ज्यादा हो सकती हैं।
नेगेटिव – इस समय भाग्य आपका साथ कम देगा। इसलिए किसी भी कार्य को सोच समझ कर करना आवश्यक होगा। यदि इस समय में कोई कार्य योजना को विस्तार देना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
लव – बहुत प्रयास करने के बाद भी आप अपने प्रेमीजन के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। इस समय में आप दोनों के बीच अनावश्यक खर्चे का भी योग बन रहा है।
व्यवसाय – समय आपके पास धन का आगमन होगा और आमदनी के स्रोत भी बढ़ेंगे। हालांकि आपको अपने ख़र्चों पर भी लगाम लगाना होगा, तभी आपका आर्थिक पक्ष एक मजबूत स्थिति में आ पाएगा।
स्वास्थ्य – किसी भी तरह की शारीरिक समस्या या किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने की संभावना कम है फिर भी स्वास्थ्य और विवाद से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क


पॉजिटिव – बिगड़े हुए कामों में सुधार हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से लाभ प्राप्त होने की संभावना होती है। कुछ शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। धन अचल संपत्ति के दृष्टि से कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव – बाहर की यात्रा बाधित हो सकती है। यदि आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा करना चाहते हैं तो उसमें समस्या उत्पन्न हो सकती है। यदि आप अपने जीवनसाथी से सहयोग की कामना करते हैं तो वह भी सफल नहीं होगा।
लव – इस समय कहीं बाहर घूमने फिरने या शॉपिंग करने से बचे। अन्यथा खर्चे के साथ साथ आपसी सामंजस्य भी बिगड़ सकता है। इस समय वैवाहिक जीवन सफल होने की संभावना पाई जाती है।
व्यवसाय – आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि आमदनी की बात करें तो इसमें वृद्धि की संभावना कम है। हालांकि आपको अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से आर्थिक मुनाफ़ा होने की प्रबल संभावना है।
स्वास्थ्य – आपको मौसम से संबंधित छोटी-बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं। मानसिक बेचैनी से राहत पाने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह


पॉजिटिव – ज्ञान के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। कपड़े से संबंधित व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप कंसल्टेंसी कंप्यूटर बैंक फाइनेंस खेलकूद से संबंधित सामग्री का व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव – गणेश जी कहते है कि यह समय आपके लिए उतार चढ़ाव वाले अनेक पल लेकर आएगा। जहां कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके साझेदार से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
लव – आपसी सहयोग तथा आपसी विचारधारा से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेमीजन के सहयोग से भाग्य उन्नति का योग अच्छा बनता है।
व्यवसाय – शत्रु पक्ष आपके कार्य व्यवसाय में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयत्न कर सकता है। परंतु सफल होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप अनावश्यक सोच और चिंता से मुक्त रहें।
स्वास्थ्य – आपको जहरीले कीड़े मकोड़ों और पुराने बासी भोजन से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह आपको अहित पहुंचा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4
कन्या


पॉजिटिव – इस समय आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। आर्थिक स्थितियों को लेकर उतार चढ़ाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है।
नेगेटिव – आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी है। इसमें किसी भी तरह का किसी को उधार पैसे न दें। अन्यथा आप परेशानियों में फंस सकते हैं। आपको किसी तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
लव – प्रेमीजन से आपसी सामंजस्य बेहतर होने से स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता के साथ साथ बाहर की यात्रा सफल हो सकती है।
व्यवसाय – साहस और उत्साह के द्वारा किए गए कार्यो से शत्रु भी आपका सामना करने से घबरा सकता है। इसलिए आप अपने कार्य के प्रति सजग रहें और अपने कार्य को सुचारु ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयत्न करें।
स्वास्थ्य – जंक फ़ूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ़-सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3
तुला


पॉजिटिव – घर परिवार में स्थिरता और गंभीरता देखने को मिल सकती है। किसी भी कार्य को घर परिवार के सदस्य स्थिरता और गंभीरता से समय के अनुसार पूरा करने का प्रयास करेंगे। आप जिस किसी कार्य में घर परिवार का सहयोग की भावना रखेंगे वह पूरी हो सकेगी। आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकता है।
नेगेटिव – किसी भी कार्य के प्रति ठोस निर्णय लेने में विलंब आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकता है। अल्प धन लाभ प्राप्त हो सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
लव – मन एकाग्रचित होने से कामकाज के लिए अच्छा हो सकता है। इस समय में प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां प्रतिकूल है परंतु दांपत्य जीवन को लेकर अनुकूल है।
व्यवसाय – साहस और उत्साह से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा बन रहा है। आप जिस किसी क्षेत्र में हैं उस क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत बढ़िया है। आप शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृश्चिक


पॉजिटिव – किसी भी तरह के कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि कार्य क्षेत्र प्रभावित रहने वाला है। फिर भी कठिन परिश्रम आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त करा सकती है। इसलिए साहस और उत्साह के साथ किसी भी कार्य को करना तथा आर्थिक लाभ के लिए प्रयास सफल हो सकता है।
नेगेटिव – पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे तो बेहतर होगा। आपका आपके ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है अथवा ऐसी संभावना है कि वो आप पर किसी बात को लेकर आरोप लगाए।
लव – पति-पत्नी के आपसी तनाव के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पारिवारिक सहयोग न मिलने से काम काज का क्षेत्र बाधित हो सकता है। भाग्य उन्नति में बाधा उत्पन्न होती है।
व्यवसाय – कामयाबी में संभव है कि थोड़ा विलंब हो परंतु लाभ प्राप्त हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि आपका अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए प्रयास सफल हो सकता है, फिर भी आपको सोच समझकर ही कदम उठाना चाहिए।
स्वास्थ्य – आप शारीरिक फिटनेस के लिए व्यायाम, योग व ध्यान को ज्यादा महत्व देंगे। सेहत अच्छी रहने से आप कामकाज में थकान का अनुभव नहीं करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सोनेरी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु


पॉजिटिव – धन का आदान प्रदान में रुचि रखते छोटे छोटे कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टि से बनाई गई योजनाएं सफल होने की संभावना पाई जाती हैं। समय और परिस्थिति को देखते हुए किसी कार्य को करना लाभदायक हो सकता है।
नेगेटिव – यह समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान किसी विवाद में न पड़ें और ऑफिस अथवा अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन का पालन करें। इस अवधि के बाद पुनः परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हो जाएंगी और आपके करियर की गाड़ी फिर निर्बाध गति से चलने लगेगी।
लव – इस समय प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधियों के सहयोग से आपके प्रेम संबंधों में और निखार आ सकता है। प्रेमीजन के लिए यह समय उन्नति दायक है।
व्यवसाय – धन से जुड़ी समस्याएं सुलझने लगेंगी। बचत द्वारा आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। शेयर बाज़ार में लम्बे समय के लिए किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा। नए कार्य करने में आपकी रुचि बढ़ेगी।
स्वास्थ्य – आप जिम अथवा योग क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं। मौसम से संबंधित रोगों से बचने के लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 5
मकर


पॉजिटिव – समाजिक मान सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकता है। कुछ नए कार्य को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कुछ पहले से ली गई जिम्मेदारियों को पूरा किया जा सकता है और जिम्मेदारी पूर्वक किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
नेगेटिव – कार्य क्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। यह बात गांठ बांध लें कि यदि आपने कोई विधि विरुद्ध कार्य किया तो उसकी सजा आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करते रहिए इसका फल भविष्य में आपको अवश्य मिलेगा।
लव – इस समय में दोनों जोड़ा एक दूसरे का ख्याल रखते हुए एक दूसरे की सहानुभूति प्रकट करते हुए किसी भी कार्य को करने में सफल हो सकते हैं। आपसी सामंजस्य मधुर होने से धन लाभ प्राप्त होने के साथ साथ घूमने फिरने शॉपिंग इत्यादि की संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय से जुड़े जातक अपनी मेहनत के दम पर बहुत लाभ कमा पाएंगे। किसी भी कार्य को करने में असावधानी न बरतें। सट्टे एवं लाटरी से हानि हो सकती है।
स्वास्थ्य – आपके लिए आवश्यक होगा कि उनसे अच्छा व्यवहार करें और यथासंभव चिकित्सीय परामर्श ले। गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी और इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ


पॉजिटिव – किसी विशिष्ट व्यक्ति द्वारा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने के आसार बढ़ेंगे। जिस किसी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करेंगे उस कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव – आप अपने अच्छे फ़ैसलों से अपने लिए सुनहरे अवसर निर्माण करेंगे। आपके सीनियर्स आपके कार्य और फ़ैसलों की प्रशंसा करेंगे। अपने अंदर अहम को न पनपने दें। अन्यथा इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।
लव – खुशी-खुशी समय व्यतीत हो सकता है। यदि आप अपने मन की बात करना चाहते हैं। किसी तरह के रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए बातचीत करना चाहते हैं तो आपको अभी इंतजार करना चाहिए।
व्यवसाय – विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोग सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि मिलने के संभावना प्रबल है। शेयर बाज़ार एवं प्रॉपर्टी द्वारा धन लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ ना करें तो बेहतर होगा। आपके पिताजी का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6
मीन


पॉजिटिव – आपके द्वारा किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। बेशक विलंब सही पर लाभ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन व्यय का योग बन रहा है। किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकते हैं। कुछ पारिवारिक शुभ मंगल कार्यों में भी धन खर्च होने की संभावना है।
नेगेटिव – यदि आप किसी नए काम के लिए प्रयासरत है और उसे करना चाहते हैं तो थोड़ा सोच-समझकर करें। अन्यथा किसी तरह के विवाद होने की भी संभावना है। इससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए एक सुलझे हुए व्यक्ति की तरह ही आर्थिक मामले में सजग रहें और आर्थिक लाभ के लिए प्रयत्न करें।
लव – इस समय आपको अपने प्रेमीजन को कुछ अच्छा उपहार देना चाहिए। जिससे मन प्रसन्नचित रहे। इस समय दांपत्य जीवन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती हैं।
व्यवसाय – सट्टा और लाटरी से हानि हो सकती है। अपना ध्यान अपने व्यवसाय को बढ़ाने में लगायें क्योंकि इसके लिए यह समय बहुत उचित है। स्थिति में सुधार आएगा और धन के आगमन में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। मधुमेह और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए सावधानी बरतना ठीक होगा। स्वयं को अधिक कार्यभार से बचाना होगा।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8