मेष



पॉजिटिव – शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छी रहने की संभावना बन रही है। इसलिए आप सबसे ज्यादा अपने आप पर भरोसा करें। अपने विश्वास को प्रबल बनाएँ। किसी भी कार्य में स्वयं निर्णय लेने का प्रयत्न करें ताकि आपको कामयाबी अच्छी प्राप्त हो।
नेगेटिव – बनते हुए कामों में विघ्न उत्पन्न होने की संभावना है। घरेलू एवं आर्थिक उलझनें बढ़ सकती हैं। मानसिक समस्याएं या उलझन बढ़ने से कामकाज को लेकर व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। अतः इस समय में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करना तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
लव – इस समय आपको अपने प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा भ्रम रहेगा। मन में किसी प्रकार की कंफ्यूजन रहेगी। यदि ऐसा आपके मन में हो तो उसका समधान करें। ग़लतफ़हमी को दूर करने की कोशिश करें।
व्यवसाय – धन अचल संपत्ति के दृष्टि से यह समय उन्नति दायक हो सकता है। कुछ नए रिलेशन जुड़ने से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
स्वास्थ्य – काफी भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च ज्यादा होने से मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 1
वृष


पॉजिटिव – आपके कार्य व्यवसाय से जुड़े हर तरह से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके विदेश से संबंधित कामकाज के लिए भी अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपको अपने स्थिति व परिस्थितियों को देखते हुए लाभ लेना चाहिए जिससे कि आपको कामयाबी मिले।
नेगेटिव – आप साहस और उत्साह के साथ किसी भी कार्य को करने का प्रयत्न करते रहें। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित न हो अन्यथा परेशानी ज्यादा बढ़ सकती हैं तभी भाग्य आपका साथ देगा।
लव – इस समय आप अपने प्रेमसाथी के साथ किसी लॉन्ग जर्नी में जा सकते हैं। हिल स्टेशन अथवा समुद्र तटीय जगह आपकी पसंदीदा डेस्टिनेशन हो सकती है।
व्यवसाय – अचल संपत्ति के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। यदि इस समय में कोई गाड़ी या घर लेने का मन बना रहे हैं। वह सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य – आप पेट संबंधित समस्याओं से सावधान रहने की कोशिश करें। यदि वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधानी पूर्वक करें और खान पान से संबंधित सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन


पॉजिटिव – आर्थिक लाभ के लिए भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि अर्थ लाभ प्राप्ति के लिए आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है तथा तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है परंतु लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
नेगेटिव – किसी भी महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर चर्चा या शुभारंभ करना नुकसान दायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम पाई जाती है।
लव – प्रेम जीवन के लिए शुभ समय रहेगा। आपके प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। यदि आप अपने प्रेम के रिश्ते को शादी के रिश्ते में बदलना चाहते हैं तो यह आपके लिए उत्तम समय रहेगा।
व्यवसाय – उच्च पद प्राप्ति की संभावनाएं बन रही हैं। यदि आप नौकरी कर रहे हैं और कोई अच्छे पोजीशन के लिए प्रयास करते हैं। इस समय में आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जा रही है।
स्वास्थ्य – आपको पेट से संबंधित इंफेक्शन या कोई बीमारी उत्पन्न होने की संभावना पाई जा सकती है तथा किसी तरह के चोट चपेट इत्यादि की भी संभावना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क


पॉजिटिव – आत्मविश्वास के साथ किया गया कार्य आपका सफल हो सकता है तथा कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना है। गणेश जी कहते है कि ग्रह दशा साहस और उत्साह, मान सम्मान, धन ऐश्वर्य की प्राप्ति का योग बना रही है।
नेगेटिव – आप किसी भी कार्य को सोच विचार कर तथा पूर्ण कॉन्फिडेंस के साथ करें जिससे आपको कामयाबी अच्छी मिले। चूँकि आप निर्णय लेने में विलंब करते हैं इस कारण आपको इस समय परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
लव – एक बात का ध्यान रखें, यदि आप अपने प्रियतम को अपने प्यार की कसौटी में परखना चाहते हैं तो ऐसा ध्यान और संभलकर करें, क्योंकि इसमें आपके रिश्ते बिगड़ने का भय रह सकता है।
व्यवसाय – भाग्य अच्छा साथ दे सकता है। जिस किसी काम को करेंगे उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। करियर के दृष्टि से यह समय काफी अच्छा और उन्नति दायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव पूर्ण स्थिति में रहना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7
सिंह


पॉजिटिव – इस समय में राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। भवन वाहन इत्यादि का सुख सुविधा प्राप्त हो सकती है। माता-पिता से संबंध तथा माता-पिता से सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना बन रही है।
नेगेटिव – आप ज़रूरत से ज्यादा विचलित रहते हैं। जिसके कारण आपको अपने कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा असर देखने को मिलता है। आप कई कार्यो को बिना सोचे समझे करते नज़र आते हैं। जिससे आपको नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है।
लव – अपने प्रेम में ताज़गी लाने के लिए साथी के साथ इंजॉय करें। प्यार में पारदर्शिता बनाए रखें। साथी से कुछ भी ऐसा न छुपाएं जो कि बाद में वह आपके प्रेम के लिए दुश्मन बन जाए या फिर दरार पैदा करे।
व्यवसाय – आपके द्वारा किए गए प्रयास समय के अनुसार सफल होने की संभावना होती हैं। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां थोड़ी साधारण रहेंगी। परंतु प्रयास एक अच्छी दिशा दे सकता है।
स्वास्थ्य – आपका स्वास्थ्य जीवन अच्छा रहेगा। आप निरोगी रहेंगे और खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह और गजब की फुर्ती देखने को मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या


पॉजिटिव – यदि आप नौकरी करते हैं तो पद पोजीशन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साहस और उत्साह से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। धन संपत्ति प्राप्ति का योग बन रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयासरत हैं उसमें आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।
नेगेटिव – अर्थ प्राप्ति का जो कार्य है वह जिम्मेदारी पूर्वक होना चाहिए। किसी तरह का पैसों की लेन-देन में जल्दबाजी या घबराहट नहीं होना चाहिए। समय के अनुसार कार्य करने से ही सफलता प्राप्त हो सकती है।
लव – आप लव पार्टनर से मिलकर अपने सारे गिले-शिकवों को दूर करेंगे। साथी को नाराज़ होने का मौक़ा न दें। वहीं विवाहित जातकों को दांपत्य जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय – किसी भी कार्य को ठोस निर्णय के साथ करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को साहस और पराक्रम के साथ करना लाभदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – कभी-कभार आपको छोटे मोटे रोग हो सकते हैं अथवा मौसम परिवर्तन के समय होेने वाले रोग आपको अपनी चपेट में ले सकते हैं। जैसे-बुखार, सिरदर्द, अनिद्रा आदि।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 3
तुला


पॉजिटिव – आर्थिक लाभ का प्रयत्न सफल होगा। यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से कोई कार्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उसे पूरा करने का प्रयत्न कर रहे हैं तो वह सफल हो सकता है। यदि भूमि वाहन का लाभ लेने का प्रयत्न है तो वह सफल हो सकता है।
नेगेटिव – संबंधियों के साथ मिलकर किसी कार्य को करना आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर सकता है। इसलिए संबंधियों से दूरी बनाए रखें और अनावश्यक धन का लेन-देन न करें।
लव – प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा आपको प्रेम के मामलों में थोड़ा संभल कर चलना होगा। प्रियतम से किसी बात पर नाराज़गी हो सकती है या फिर उन्हें आपके ऊपर गुस्सा आ सकता है।
व्यवसाय – आर्थिक स्थितियों को लेकर तनावपूर्ण समस्या उत्पन्न हो सकती है। अर्थ लाभ प्राप्त करने का प्रयास इस समय में सामान्य रहने की संभावना बनती है। इसलिए समझदारी के साथ किसी कार्य को करना बेहतर होगा।
स्वास्थ्य – छोटी समस्या आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगी हालांकि आप ऐसे में तुरंत उपचार लें। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसका आपकी सेहत में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक


पॉजिटिव – सूर्य का प्रभाव आपको साहसी बनाएगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही आपको सत्ता का सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव – आपके ख़र्चों में भी अप्रत्याशित रूप से वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान महिलाओं से बहस-बाज़ी न करें अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लव – अपने आप पर विश्वास करते हुए अपने कार्य को करना चाहिए। इस समय आप अपने प्रेमीजन से अपने मन की बातें कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को दांपत्य जीवन में परिवर्तित करने का भी विचार सकते हैं।
व्यवसाय – आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी पाई जाती हैं। यदि आप किसी तरह के कार्य योजनाओं को विस्तार देने की कोशिश में है तो कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – ख़ुद को बुरी संगति से बचाए रखें और बुरे कर्मों से भी दूर रहें। वाहन चलाते समय भी सावधान रहें। अकस्मात योग है।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 3
धनु


पॉजिटिव – कर्म क्षेत्र में आपके रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही आपके में ख़र्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। उधर, आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे लेकिन यदि कोर्ट कचहरी में आपका कोई केस लंबित है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव – इस समय आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और संतान के लिए थोड़ा अशुभ समय हो सकता है। ऐसे में उनका ध्यान अवश्य रखें।
लव – किसी न किसी कारणवश एक-दूसरे से कहा-सुनी होने के कारण संबंध विच्छेद हो सकता है। ऐसे में एक दूसरे का ख्याल रखना तथा किसी अन्य व्यक्ति की बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
व्यवसाय – आपको अर्थ लाभ प्राप्ति का जरिया अच्छा बन सकता है। यदि किसी तरह का निवेश करने का मन बना रहे हैं तो वह कर सकते हैं। इस समय में कुछ नया कार्य भी सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य – इस समय अपने आपको फिट रखने के लिए आप योग, व्यायाम, जिम कर सकते हैं। शारीरिक कसरत के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें। सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक रूप से आपको बहुत फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8
मकर


पॉजिटिव – कामकाज से संबंधित भाग्य उन्नति का योग अच्छा है। आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए किसी तरह का व्यावसायिक विस्तार की योजना सफल हो सकती है। थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परंतु धन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा।
नेगेटिव – इस समय काम में भी आपका मन नहीं लगेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रह सकती है।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर इस समय में स्थितियां मजबूत हो सकती है। आत्मविश्वास के साथ प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रेमी /प्रेमिका आपसी विचारधारा अच्छे हो सकते हैं।
व्यवसाय – यदि आप नौकरी करते हैं और किसी कार्य व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं तो जुड़ सकते हैं। यदि किसी तरह का कोई निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अभी कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ


पॉजिटिव – धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से आपके लिए अच्छा हो सकता है। इसलिए आर्थिक इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते हैं। यदि आप कार्यक्षेत्र में इन्वेस्ट करने का प्रयास करें तो वह आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
नेगेटिव – ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। दोस्तों का साथ राहत देगा। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है।
लव – आप महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
व्यवसाय – किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है। अन्यथा किसी भी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – पेट से संबंधित किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही हृदय से संबंधित कोई विकार भी उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7
मीन


पॉजिटिव – यदि इस समय में किसी से कोई धन प्राप्त करना है तो उसके लिए प्रयास करना चाहिए। वह आपको प्राप्त हो सकता है। यदि किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं। जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी है तो आप कर सकते हैं।
नेगेटिव – अपने कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आप अपने कार्य को लेकर अधिक तनाव लें। लेकिन ऐसा करने से बचें। क्योंकि इसका प्रभाव आपकी सेहत पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
लव – प्रेम संबंध का मामला इस समय काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध रहेंगे तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ेगी तथा हर संभव एक दूसरे का सहयोग करने में सफल हो सकते हैं।
व्यवसाय – आप साहसी तथा पराक्रमी होने के साथ महत्वकांक्षी बनेंगे। किसी उच्च पद प्राप्ति की लालसा आपको लगी रहती है। प्रशासनिक क्षेत्र में पकड़ बनाने का प्रयास आपका सफल हो सकता है।
स्वास्थ्य – किसी तरह की अनावश्यक कोई बीमारी उत्पन्न होती है तो उसमें सावधानी रखते हुए सही समय पर उसका उपचार कराना आपके लिए बेहतर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9