मेष



पॉजिटिव – आपका आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। इस समय आपको आर्थिक लाभ के योग हैं। आपके पास धन आएगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस वर्ष आप धन को संचय करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव – आप किसी भी कार्य को स्थिरता और गंभीरता से करने का प्रयास करें। आपके द्वारा क्रोध या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दायक हो सकता है। इसलिए आपको उग्र होना परेशानी का कारण बन सकता है।
लव – प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने वाली हैं। किसी तरह की उलझन उत्पन्न हो सकती है तथा प्रेमीजन में भ्रम पैदा होने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
व्यवसाय – तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इस समय में कोई महत्वपूर्ण कार्य की योजना या कोई कार्य का शुभारंभ करना नुकसान दायक हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी तरह के गैस बदहजमी एसिडिटी इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। इसलिए खान पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
वृष-


पॉजिटिव – गणेश जी कहते है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा। आमदनी के कई सारे स्रोत होंगे और आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर ख़ुश भी दिखाई देंगे। आर्थिक लिहाज से आपके लिए यह समय बहुत बढ़िया रहने वाला हैं।
नेगेटिव – आपको किसी भी कार्य का शुभारंभ करना या कोई कार्य के प्रति निर्णय लेना नुकसान दायक हो सकता है। इस समय धन व्यय का योग ज्यादा बन रहा है। अतः खर्चों पर कंट्रोल करना लाभदायक हो सकता है।
लव – दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रखने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए आप अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय – घरेलू कार्यों में कुछ आपकी भागीदारी हो सकती है। आपके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं। धन अचल संपत्ति के दृष्टि से यह उन्नति दायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – किसी तरह की फोड़े फुंसी इत्यादि की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसी स्थिति में अपने आप को सुव्यवस्थित करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन-


पॉजिटिव – आपको धन लाभ होने की संभावना है अथवा आपको आर्थिक लाभ को लेकर इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मुनाफ़ा होगा और यदि जॉब करते हैं तो आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
नेगेटिव – इसलिए जरुरत के अनुसार यात्रा हो इसका ख्याल रखना आवश्यक है। इस समय उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परंतु आपके उच्च अधिकारियों से संपर्क बिगड़ने से आपको करियर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
लव – अपने प्यार का इज़हार करने का उद्देश्य पूरा हो सकता है। यदि किसी तरह की कोई प्लानिंग की हुई है और बाहर अपने साथ घूमने फिरने का मन बना रहे हैं तो वह सफल हो सकता है।
व्यवसाय – आप सुलझे हुए व्यक्ति माने जाएंगे। किसी भी कार्य को सोच समझकर और चिंतन करते हुए करने वाले हैं। इसलिए आपके कामकाज के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य – पैरों की समस्या के साथ-साथ हड्डियों की समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए समय के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8
कर्क


पॉजिटिव – पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। आप इस समय कोई नया वाहन अथवा घर का निर्माण करा सकते हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। यदि आपने बैंक में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – एक बात का ध्यान रखें, धन का ख़र्च बहुत ही समझदारी के साथ करें। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया बीतेगा। छात्रों को उनकी पढ़ाई में बढ़िया परिणाम तभी मिलेंगे जब वे मेहनत करेंगे।
लव – प्रेम संबंध के मामले में एक दूसरे का सहयोग अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी से प्रेम संबंध में हैं और चाहते हैं कि आगे की स्थितियां अनुकूल रहे तो आप प्रेमी के लिए थोड़ा समय निकालें।
व्यवसाय – आर्थिक दृष्टि से यह समय उन्नति दायक है। आपको हर तरह से धन प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप जिस किसी काम को करेंगे उस कार्य से आपको धन लाभ प्राप्त होने की संभावना अच्छी बन सकती हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। छोटी-छोटी समस्याएं सर्दी जुकाम देखने को मिल सकती है। समय के अनुसार वायरल की संभावना हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह


पॉजिटिव – पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है। घर परिवार में सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। आप जिस मोर्चे पर घर परिवार को सहयोग की भावना रखेंगे वहीं पर आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव – इस समय भाग्य का साथ कम मिल पाएगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही पूरी तरह से निर्भर होना पड़ेगा। यदि आप मेहनत नहीं करेंगे तो परिणाम आपके प्रतिकूल हो सकते हैं।
लव – यदि आप अपने प्यार के साथ-साथ कामकाज के क्षेत्रों में यदि कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। क्योंकि इस समय स्थितियां काफी अनुकूल रहने वाली हैं।
व्यवसाय – किसी भी नए कार्य के शुभारंभ इस समय कर सकते है। स्वयं से कार्य करने की कोशिश से अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – मानसिक तनाव हो सकता है। पेट से जुड़े रोग की परेशानी से निजात मिल सकती हैं। खान पान में सुधार लाभ पहुंचाएगा। स्वास्थ्य सुधरेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या-


पॉजिटिव – भाग्य आपका साथ दे सकता है। आर्थिक दृष्टि से किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। इस समय में कार्य योजनाओं से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि किसी तरह के कार्य योजनाओं को विस्तार देने की योजना है तो आप उसे सफल बना सकते हैं।
नेगेटिव – यदि किसी तरह की कोई मतभेद या तनाव उत्पन्न हुआ है तो उसे दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है। इसलिए समय और परिस्थितियों को देखते हुए घर परिवार का सहयोग और घर परिवार का विकास के लिए प्रयास करना फ़ायदेमंद होगा।
लव – प्रेमी आपके ऊपर पूर्ण समर्पित देखेगा। प्रेमी को आपकी ज़्यादा ज़रुरत महसूस हो सकती है। विवादों से बचने का प्रयास करें और प्रेमी से बहसबाज़ी न करें।
व्यवसाय – माता-पिता से संबंध तथा सहयोग प्राप्त होने की संभावना बन रही है। यदि किसी कारण मन परेशान अथवा दुखी है तो उस परेशानी का इलाज़ करें वरना आपको व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य – अधिक कार्य और अनायास यात्रा आपको थका देगी। आपको शारीरिक उर्जा में कमी का आभास होगा। अपने स्वास्थ्य की ओर आपको सजग रहना होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
तुला


पॉजिटिव – आपके जीवन में ख़ुशियां आएंगी। गणेश जी कि कृपा आपके पारिवारिक जीवन के ऊपर बरसेगी। आप अपने परिजनों के साथ घर की ख़ुशियों का आनंद लेंगे। परिजन आपके समर्थन करेंगे। आप इस समय अपने लिए कोई नया आशियां बनवा सकते हैं।
नेगेटिव – यदि आपमें कोई हिडन टैलेंट है तो आप उसका विकास कर सकते हैं। आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए कि कोई भी अवसर आप से छूट न पाए। किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्ति में अपने सगे संबंधियों को जोड़ने का प्रयास न करें।
लव – किसी कारणवश आपके प्रेमी के साथ मतभेद हो सकते हैं। परंतु दोनों के बीच प्रेम का रिश्ता बना रहेगा। भाई-बहनों को उनके कार्य में तरक्की मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखें और उनकी ज़रुरतों को भी पूरा करें।
व्यवसाय – मेहनत से कमाया हुआ धन संचित करने का प्रयास करें। पैसों की लेन-देन न करें। किसी अन्य व्यक्ति को धन देने की कोशिश ना करें। अन्यथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – घर में परिजनों की सेहत दुरुस्त रहेगी। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। उनकी सेहत थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। वहीं पिताजी की सेहत दुरुस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक


पॉजिटिव – आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं। इसलिए किसी भी कार्य को करने की क्षमता आपके अंदर अच्छी पाई जाती है। समय और परिस्थिति को देखते हुए अर्थ लाभ प्राप्ति का कोशिश कामयाब हो सकता है
नेगेटिव – मानसिक विकास में वृद्धि होगी। हालांकि मार्च के बाद संतान ज़िद्दी हो सकीत है। ऐसे में उसके साथ दोस्त की तरह व्यवहार करें और प्यार से परिस्थितियों से अवगत कराएं। संतान की सेहत का भी ख्याल रखें।
लव – समाज में आपकी फ़ैमिली की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके परिजनों का सम्मान करेंगे, परंतु आपको इस बात ध्यान रखना होगा कि आप कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचे।
व्यवसाय – काफी भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों से अर्थ लाभ प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है तथा कामकाज क्षेत्रों को लेकर भी भागदौड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य – यदि आप किसी लम्बी बीमारी से पीड़ित थे तो अभी भी आपको चिकित्सक के परामर्श की आवश्यकता है। योग, ध्यान और प्राणायाम से बहुत लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 1
धनु


पॉजिटिव – आपको हर तरह से सहयोग प्राप्त होने की संभावना हैं। इस समय घर परिवार में उत्सव सा माहौल हो सकता है। घर परिवार में एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना उत्पन्न हो सकती है।
नेगेटिव – भाई-बंधु इत्यादि से भी सहयोग अच्छा हो सकता है। आप दूसरों से ज्यादा अपने परिवार के सदस्यों पर अधिक भरोसा करें। क्योंकि इस समय अपने घर परिवार को विश्वास में लेकर ही आप किसी भी कार्य को कर सकते हैं।
लव – आप अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को समझेंगे और इसी कारण घरवालों को आपके ऊपर नाज़ भी होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके घर वाले आपका साथ देंगे। उनका सपोर्ट आपको आत्मविश्वास देगा।
व्यवसाय – कुछ गुप्त चिंताएं आपकी ज्यादा हो सकती हैं। लेन-देन करते समय सावधान रहें अन्यथा धोखा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – नियमित व्यायाम, सुबह की सैर और भरपूर नींद से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। फ़ूड पोइज़िनिंग और त्वचा रोगों से समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर


पॉजिटिव – आप नौकरी और बिजनेस में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। वहीं आपको अपनी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। इस वर्ष आपकी पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई पहचान मिलेगी।
नेगेटिव – पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। घर में किसी प्रकार का क्लेश आदि रह सकता है। फैमिली मेंबर्स के बीच तालमेल की कमी दिखाई दे सकती है। आप अपनी फैमिली लाइफ़ से थोड़ा मायूस रह सकते हैं।
लव – आपके दाम्पत्य जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की परेशाानी आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और उन चुनौतियों का डटकर सामना करें।
व्यवसाय – आपके कामकाज के क्षेत्र में आपके जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक दृष्टि से स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी तरह का कोई संक्रमण इत्यादि की समस्या देखने को मिल सकती हैं। अतः अपना ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ


पॉजिटिव – किसी भी कार्य को समय से पूर्व पूरा करने वाले होगे तथा किसी भी कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करने वाले होगे। इसलिए आपको प्रयास करने से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।
नेगेटिव – आर्थिक मोर्चे पर आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए धन संबंधी योजना को लेकर विशेष सावधानी बरतें। जोखिम भरे कार्यों में निवेश करने से बचें।
लव – हो सकता है आप इस समय अपने वैवाहिक जीवन में असंतोष महसूस करें। जीवनसाथी के स्वभाव में परिवर्तन को लेकर आप थोड़े मायूस भी हो सकते हैं। इस समय अपनी भावनाओं को छोड़कर जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।
व्यवसाय – कानूनी प्रक्रिया में लाभ प्राप्त हो सकता है। बाहर की यात्रा सफल हो सकती हैं और बाहर की यात्रा से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – समय के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी भी तरह के त्वचा से संबंधित इंस्पेक्शन या जोड़ों का दर्द या फोड़ा फुंसी इत्यादि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1
मीन


पॉजिटिव – कामकाज खराब हो सकता है। अतः अपने उच्च अधिकारियों से तथा अपने सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपके लिए फल दायक हो सकता है। लगन और मेहनत से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – यदि आप व्यवसाई है तो व्यावसायिक दृष्टि से यह समय आपके लिए फलदायक हो सकता है। परंतु बहुत जल्दी और बहुत कुछ अच्छा होगा ऐसा नहीं है। कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। परंतु भाग्य अच्छा साथ देगा।
लव – प्रेमी के साथ समय व्यतीत करें। उन्हें ऐहसास कराएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। ऐसे में प्रेमी भी आपके जज़्बातों को समझेगा, जिससे दोनों के बीच तालमेल दिखाई देने लगेगा।
व्यवसाय – भाग दौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों में भी अच्छा भाग्य उन्नति करा सकता है। कुछ धन प्रॉपर्टी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अतः अपने शत्रुओं से उलझने का प्रयास न करें।
स्वास्थ्य – आपको किसी तरह का पेट से संबंधित तथा फेफड़े से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। सर्दी जुखाम खांसी तथा किसी तरह का वायरल उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3