मेष-



पॉजिटिव – आपको बहुत सा आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा। किसी जगह फंसा हुआ पैसा आने से भी बहुत मदद मिलेगी।
नेगेटिव – धन प्राप्ति के लिए बहुत सोच समझ कर निवेश करें। अभी बरती गयी सावधानी आपको दीर्घकालीन आर्थिक लाभ पहुंचाएगी। किसी को उधार देना, लॉटरी और सट्टे आदि से हानि हो सकती है इसलिए इनसे दूर रहें।
लव – वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन साथी का पूर्ण साथ मिलेगा। अपने मित्रों और भाई बहनों से सामंजस्य बढेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है।
व्यवसाय – यह समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं वे भी सफलता पा सकेंगे। सफलता के कारण आपके आत्म विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
स्वास्थ्य – मानसिक शांति के लिए आपको प्रकृति और आध्यात्मिक कार्यों की सहायता लेनी होगी। आपके जीवन में नयी उर्जा का प्रवेश होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4
वृष-


पॉजिटिव – आपको नया वाहन खरीदने का अवसर भी मिलेगा। संतान के माध्यम से घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आर्थिक मामले से जुड़ी यात्रा लाभ पहुंचाएगी। रुका हुआ धन शीघ्र ही वापस मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास आपको आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा।
नेगेटिव – मेहमान आने के कारण और घर के लिए ख़रीदारी की वजह से आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक रूप से जीवन सामान्य चलता रहेगा। धन निवेश करते समय कोई भी जोखिम उठाने से बचें।
लव – आपका झुकाव प्रेम संबंधों की ओर अधिक होगा। प्रेमी युगल एक दूसरे को उपहार देकर अपने संबंधों में और अधिक मधुरता ला सकते हैं। विपरीत लिंगियों के साथ आपकी मित्रता होगी और किसी विशेष की ओर आकर्षण बढ़ेगा।
व्यवसाय – आपकी समझदारी आपको व्यवसाय में प्रगति की ओर ले जाएगी। आमदनी में भी कोई कमी नहीं आएगी। कोई नयी तकनीक अपनाने से आपको व्यवसाय में फायदा होगा।
स्वास्थ्य – यह समय चुस्ती फुर्ती से भरा होगा। लम्बी बीमारी से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्वस्थ रहने के प्रति आप जागरूक रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन-


पॉजिटिव – अपार धन की प्राप्ति होगी। सभी आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए क़दम सफलता दिलाएंगे। यही समय है जब आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं अथवा कोई किसी नए क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।
नेगेटिव – यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो भी अच्छा धन संग्रह कर पाएंगे। लेकिन व्यापार को सतर्कता के साथ संभालना होगा। यदि आपकी इच्छा विदेश में नौकरी करने की है तो वो इस समय पूरी नही हो सकती है।
लव – ग़लतफ़हमियां बढेंगी और रिश्तों में फीकापन आएगा। जो कुछ भी बोलें बहुत सोच विचार कर बोलें और आपसी समझ के साथ आगे बढ़ें। एक दूसरे को सहयोग और समय दोनों दें।
व्यवसाय – आपका आत्म विश्वास आपको सदा ही सफलता दिलाएगा। लम्बी दूरी की यात्राएं भी लाभकारी सिद्ध होंगी। शेयर बाज़ार और लाटरी के माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य – इस समय स्वास्थ्य थोडा बिगड़ सकता है। बदलते मौसम से होने वाली बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अधिक कार्यभार के चलते आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7
कर्क-


पॉजिटिव – अपने उधार चुकाने में भी आप स्वयं को सक्षम बना सकेंगे। यदि आप मेहनत से प्रयास करते रहेंगे तो आप को अपेक्षित नतीजे मिलेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। वेतन वृद्धि द्वारा भी लाभ मिलेगा। आपके शत्रु भी आपसे मिल कर चलेंगे और आपके विरुद्ध नहीं जा पाएंगे।
नेगेटिव – यदि आप सफलता पाना चाहते हैं तो बहुत मेहनत करनी होगी। किसी भी वाद विवाद से आपको बचना होगा। यह समय आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई भी जोखिम न लें और बहुत सोच समझ कर निवेश करें।
लव – अपनी वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए किसी भी बहस में पड़ने से बचें और जीवन साथी को सम्मान दें। किसी को भी अपने संबंधों को बिगाड़ने का अवसर न दें।
व्यवसाय – आपका कोई सहयोगी या फिर मित्र धन वृद्धि का कारण बनेगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए की गयी यात्रा लाभ पहुंचाएगी। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें और किसी पर अधिक विश्वास न करें।
स्वास्थ्य – लम्बे समय से बीमार चल रहे लोगों को बहुत सावधानी बरतनी होगी। योग एवं ध्यान से सेहत में अवश्य सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह-


पॉजिटिव – विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों की भी पढाई अच्छी चलेगी। यदि आप बैंकिंग एवं प्रबंधन के क्षेत्र में जाने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत अच्छा है। अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और धन भी ख़र्च करेंगे।
नेगेटिव – आर्थिक स्थिति की बात करें तो समान्य रूप से आप आगे बढ़ेंगे। विभिन्न तरह के रास्ते अपना कर आप आमदनी के स्त्रोत बना पाएंगे। फिज़ूलखर्ची से बचना बहुत आवश्यक है। आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।
लव – हो सकता है की आप अपने प्रेमी से प्रत्यक्ष रूप से न मिल पाएं और दुखी हो जाएं पर अपने साथी के साथ कभी भी संपर्क न समाप्त होने दें अन्यथा सम्बन्धों के टूटने की संभावना बन सकती है।
व्यवसाय – कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा। धन से जुड़े कोई भी लेन देन में असावधानी न बरतें और परिचित हो या अपरिचित सबसे सावधान रहें।
स्वास्थ्य – इस समय आप स्वस्थ महसूस करेंगे। जिन लोगों को कोई बीमारी है वे भी स्वास्थ्य में सुधार देख पाएंगे। फुर्ती और स्फूर्ति बनी रहेगी और फिट रहने के लिए आप प्रयास करते रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या-


पॉजिटिव – परिवार के माध्यम से आर्थिक लाभ भी हो होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा बना सकेंगे। अपने काम को लेकर यात्राओं पर जाना होगा जिनमें धन तो व्यय होगा पर आर्थिक लाभ भी होगा।
नेगेटिव – आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अथक प्रयासों की आवश्यकता है। आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। उच्च पद वाला कोई व्यक्ति आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध होगा।
लव – आपके नए मित्र बनेंगे और वो भी विपरीत लिंग के लोग। विवाहित जोड़े भी एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। जो अपने प्रेमी की तलाश में हैं उन्हें जल्दी ही कोई सच्चा साथी मिलेगा।
व्यवसाय – किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी। किसी भी शॉर्टकट को न अपनाएं और पूरी मेहनत से अपना काम करें। कोई नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में आप सफल होंगे।
स्वास्थ्य – मानसिक शांति के लिए आप आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं। साफ़ सफाई का ध्यान रखेंगे तो मौसम से होने वाली बिमारियों से बचे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: ओरेंज, भाग्यशाली अंक: 7
तुला-


पॉजिटिव – वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा। सहकर्मियों से आपके अच्छे सम्बन्ध रहेंगे और आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी मित्र की सहायता मिल सकती है। लम्बे समय के लिए किया गया निवेश निश्चित ही लाभ पहुंचाएगा।
नेगेटिव – यदि आप किसी प्रकार के व्यवसाय से जुड़े हैं तो कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के अपने प्रयासों को रुकने न दें और चिंता न करें। हर एक आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें और शेयर बाज़ार और सट्टेबाजी से दूर रहें।
लव – प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि अपने किसी प्रिय के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए उचित नहीं है।
व्यवसाय – यह समय किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त है। व्यापार में अपार सफलता के योग बन रहे हैं। बहुत से लाभ कमाने के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं।
स्वास्थ्य – किसी भी प्रकार की बीमारी को हलके में न लें और सतर्क रहें। मोटापे के कारण मांसपेशियों में पीड़ा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक-


पॉजिटिव – अपने विचारों को यदि आप स्पष्ट रूप से दूसरों तक पहुंचा सके तो सफलता आपके क़दमों में होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा दोनों ही आपको प्राप्त होगी। आपके मित्र और भाग्य दोनों आपके साथ होंगे।
नेगेटिव – इस समय आपके खर्चे बढ़ेंगे इसलिए बहुत सोच समझ कर आर्थिक फैसले लेने होंगे। धन आने की गति धीमी रहेगी परन्तु आमदनी के स्त्रोत बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखना बहुत आवश्यक है इसलिए व्यर्थ की चीज़ों की ओर आकर्षित न हों।
लव – अपने जीवनसाथी से ताल मेल बनाए रखने में कोई कमी न छोडें। किसी ऐसे कार्य का हिस्सा न बनें जो अनैतिक हो। माता और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय – विदेश में आप अपना व्यापार फैला सकते हैं। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे और प्रगति के रास्ते बनेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को भी सफलता मिलेगी और हर समस्या से निपटने का साहस भी आएगा।
स्वास्थ्य – पारिवारिक जीवन में उथल पुथल के कारण आपकी मानसिक शांति पर प्रभाव पड़ेगा। सगे सम्बन्धियों और भाई बंधुओं से आपकी अच्छी नहीं बनेगी। आपका मन परेशान रहेगा इसलिए आपका झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8
धनु-


पॉजिटिव – अपना मनपसंद विषय या क्षेत्र चुनने के लिए साल के मध्य का समय बहुत उचित है। यदि आप विदेश में पढाई करने के इच्छुक हैं तो इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समय पूरी मेहनत और लगन से पढाई करने का है। शिक्षकों का भी पूरा साथ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
नेगेटिव – पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। किसी भी प्रकार के निवेश के लिए आज रुकें। उधार पर दिया गया धन मिलने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है।
लव – गणेश जी की और से आपको परामर्श दिया जा रहा है कि आपको किसी भी प्रकार के दूषित विचार से स्वयं को बचाना होगा। नए प्रेमी जोड़ों को कुछ परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय – इस समय आमदनी से अधिक व्यय होगा इसलिए पैसों से जुड़े निर्णय सोच विचार कर लेने होंगे। कहीं भी धन का निवेश करने से पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह लेना लाभप्रद रहेगा।
स्वास्थ्य – परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढेंगी और धन व्यय होगा। आपको स्वयं को शांत रखते हुए लड़ाई झगड़े से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
मकर


पॉजिटिव – सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने वाक् चातुर्य से सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। गणेश जी की कृपा से आज का दिन आपके लिए प्रगति के मार्ग खोल देगा।
नेगेटिव – छात्रों की मानसिक स्थिति में उथल पुथल रहेगी। कोई न कोई बाधा आकर आपकी एकाग्रता तो नष्ट करेगी और पढाई में मन नहीं लगेगा। कुछ विशेष गति से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। कोई भी निर्णय बिना सोचे समझे न लें।
लव – नए मित्र बनाने के अवसर मिलेंगे जो आपको लाभ पहुंचाएंगे। प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने साथी के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर मिलेगा।
व्यवसाय – धन कमाने के लिए समय आपका पूरा साथ देगा और किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से आपको सहायता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक लाभ होगा।
स्वास्थ्य – मानसिक अशांति को दूर करने के लिए घूमना फिरना सहायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ शांति के पल बिताने से बहुत सहज महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ-


पॉजिटिव – इस समय आपकी आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। आर्थिक रूप से अपने आप को स्थिर बनाने के लिए कोई नयी योजना पर काम करना लाभ पहुंचा सकता है। धन प्राप्ति के अच्छी परिस्थितियां बन रहीं हैं।
नेगेटिव – अपने संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर ध्यान दें और कोई भी अनुचित बात किसी से न करें। आपके मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी। आपको समाज में भी सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा ताकि आप किसी अपमान जनक स्थिति में न फंसें।
लव – कोई नया मित्र आपके मन में प्रेम के भाव जगा सकता है। एक से अधिक प्रेम समबन्धों में पड़ने से स्वयं को बचाएं। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी।
व्यवसाय – जो भी जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने उच्च अधिकारियों से प्रोत्साहन और समर्थन मिलेगा। सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। वेतन वृद्धि, कंपनी से मिलने वाली सुख सुविधाएं आदि और भी बहुत से लाभ प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य – मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें। वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
मीन


पॉजिटिव – आपके विरोधी भी आपके आगे हार मान जाएंगे। पदोन्नति और नयी ज़िम्मेदारियां मिलेंगी। ट्रान्सफर की संभावना बन रही है, इससे घबराए नहीं क्योंकि इसका भी आपको लाभ ही मिलेगा।
नेगेटिव – धन व्यय पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी पर भी इतना भरोसा न करें की बाद में अपेक्षा अनुरूप साथ न मिलने पर आपको आहत होना पड़े।
लव – यदि आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच समझ कर आगे बढें। अपने प्रेम संबंधों को सँभालने के लिए शक करने से बचें और मिलकर अपने प्रेम को सींचें।
व्यवसाय – जो जातक किसी दूसरी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह समय उचित फल प्रदान करेगा। अगर आप व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो अपार सफलता के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य के विषय में कोई न कोई चिंता बनी रहेगी। मौसम बदलने से फैलने वाली बिमारियों से बचना आवश्यक है। लम्बे समय से पीड़ित रोगी भी समस्या का समाधान पाने में असमर्थ रहेंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8