मेष-



पॉजिटिव – आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रुमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं।
नेगेटिव – वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।
लव – इस समय आपको अपने शादीशुदा जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवन साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनके प्रति समर्पण का भाव रखें।
व्यवसाय – इस समय आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर आ सकता है। नई जॉब मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मियों से आपको सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य – आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस साल वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वहीं लगातार यात्रा करने से आपको थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
वृष-


पॉजिटिव – सहकर्मियों के द्वारा भी आपको पूरी मदद मिलेगी। अपने कार्य को समय रहते पूर्ण करें। आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस समय नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
नेगेटिव – निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएं। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं।
लव – अपनी लव लाइफ को लेकर आप इस समय कुछ ज़्यादा ही सीरियस रहेंगे। अगर प्रियतम के साथ विवाद की स्थिति बनती है तो इस दौरान संयम से काम लें और बातचीत से मसले का हल निकालने की कोशिश करें।
व्यवसाय – इस समय आपको नौकरी में प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। उधर धन संबंधी मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। इस समय बिजनेस में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – रोग सामान्य स्थिति में रहेंगे फिर भी किसी से अनावश्यक परिस्थिति पैदा न हो इसलिए खान-पान में संयम रखें और ज्यादा से ज्यादा मिठाई के मामले में दूरी बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
मिथुन


पॉजिटिव – इस समय आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, परंतु आपकी आमदनी में भारी वृद्धि की संभावना है। कम मेहनत के बावजूद भी आपके पास धन आएगा, हालांकि फिर भी आप मेहनत करने से नहीं चूकेंगे जिसका आपको दोगुना लाभ मिलेगा।
नेगेटिव – किसी कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। निर्णय का अभाव होने के कारण कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी बात को सोच समझकर बोलना तथा किसी भी कार्य को सोच समझकर करना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।
लव – प्रेमीजन को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। इसलिए उन्हें समझने का प्रयास करें। साथ ही आपको प्रेमीजन की मदद से किसी प्रकार का आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
व्यवसाय – अच्छा होगा कि आप अपने ख़र्चों का सही से अवलोकन करें। इससे आपके अनावश्यक ख़र्चों में रोक लगेगी और धन की बचत होगी।
स्वास्थ्य – आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ख़ासतौर आप अनिद्रा रोग से पीड़ित हो सकते हैं। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें और अनिद्रा से बचने के लिए योग व ध्यान क्रिया को अपनाएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क-


पॉजिटिव – बाहर के कामकाज के क्षेत्रों में भी अच्छी सफलता प्राप्त हो इसका ख्याल रखे। संतान के पढ़ाई लिखाई तथा क्रियाकलापों से संतुष्टि महसूस हो सकती है। इसलिए संतान के प्रति सहज भावना रखें और उसका ख्याल रखें।
नेगेटिव – समय और परिस्थितियों को देखते हुए ही कोई कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अन्यथा बाद में परेशानियां बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास की कमी हो सकती है तथा मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।
लव – बाहर की यात्रा तथा दांपत्य जीवन दोनों ही इस समय प्रभावित हो सकता है। आपके जीवन साथी से आपसी सामंजस्य तनावपूर्ण स्थिति में हो सकते हैं।
व्यवसाय – आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जहां कहीं भी कार्यरत होंगे वहां पर आपको कामयाबी अच्छी मिल सकती है। धन-धान्य और आपका भाग्य अच्छा साथ देगा।
स्वास्थ्य – किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। इसका विपरीत असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा इसलिए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह-


पॉजिटिव – आपको धन लाभ होगा। इस समय आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। विभिन्न स्रोतों से आपको आर्थिक मदद मिलेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके परिजन आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
नेगेटिव – मन विचलित होने से किसी भी कार्य को करने में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। उतार चढ़ाव की स्थिति इस समय में ज्यादा देखी जाएगी।
लव – प्रियतम से आपकी मुलाकात बेहद गर्मजोशी से होगी। इस समय आप उनसे साथ क़ीमती समय बिताएंगे। शुक्र के प्रभाव से लिहाज़ा आपको अपनी वासनात्मक विचारों पर काबू पाना होगा।
व्यवसाय – आप प्रयासरत रहें तभी आपको कामयाबी मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में कुछ अच्छी पोजीशन प्राप्त कर सकते हैं और यही उद्देश्य अपने मन में रखते हुए आपके लिए बेहतर होगा।
स्वास्थ्य – इस समय परिवार में अनावश्यक परेशानियां ज्यादा उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता से संबंध बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें तथा उनका ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 8
कन्या-


पॉजिटिव – आप कोई व्यापार अथवा क़ारोबार करते हैं तो उसमें आपको आर्थिक मुनाफ़ा होगा। आपके व्यापार में विस्तार संभव है। देश-विदेश में आपके आर्थिक रिश्ते बेहतर होंगे। रुका हुआ धन आपके पास आएगा।
नेगेटिव – आप जिस किसी कार्य व्यवसाय में हैं उसे यथावत बनाए रखने के लिए प्रयास करें। किसी तरह के नए कार्य का शुभारंभ करने की कोशिश ना करें। भाग्य भी सामान्य स्थिति में रहने वाला है।
लव – जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाकर रखने का प्रयास करें। जिससे कि आपकी आगे की स्थितियां अच्छी रहे और आप हर तरह के क्षेत्रों में अच्छी सफलता प्राप्त करें।
व्यवसाय –यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के उद्देश्य से किसी भी कार्य को करते हैं तो कामयाबी प्राप्त होने की संभावना अच्छी है। ऐसा हो सकता है कि धन-संपत्ति प्राप्ति के लिए आपको प्रयास ज्यादा करना पड़े परंतु सफलता प्राप्ति के योग भी बनते हैं
स्वास्थ्य – माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसके चलते भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा धन भी खर्च हो सकता हैं इसलिए इस मामले में सजग रहें।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 7
तुला


पॉजिटिव – आर्थिक फ़ैसला लेते समय आपके सामने कोई दिक्कत नहीं आएगी। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो आप अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं। आर्थिक निवेश से भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। शेयर बाज़ार में आपको धन लाभ होगा और आपकी लॉटरी भी लग सकती है।
नेगेटिव – आर्थिक लाभ को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं तथा अनावश्यक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। जिससे लाभ तो प्राप्त हो होगा परंतु परेशानियां भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
लव – यदि आप किसी से प्यार करते हैं और प्रेम संबंध में हैं तो उस प्रेम को बनाए रखने का प्रयत्न करें और आपसी सामंजस्य बेहतर रखें।
व्यवसाय – आपके द्वारा किए गए कार्यों से सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं तथा सामाजिक मान सम्मान प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकता है। भूमि,वाहन, नौकर इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – यदि मधुमेह रोग से पीड़ित हैं तो आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि ख़ुद को तरोताज़ा बनाने के लिए आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक-


पॉजिटिव – यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में पद पोजीशन प्राप्त हो सकता है। धन-धान्य अचल संपत्ति का योग अच्छा बन रहा है। आपके सगे संबंधियों से संबंधित सामान्य रहेंगे।
नेगेटिव – फ़ाइनेंशियल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इसलिए समय के अनुसार कार्य करने का प्रयास करें। इस समय अपने शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी तरह की अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें अन्यथा अपनों से विरोध झेलना पड़ सकता है।
लव – इस समय प्रेम संबंध तथा संतान पक्ष को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने वाली हैं। इसलिए संतान के प्रति सजग रहें और प्रेम संबंध के मामलों में भी सावधानी बरतें।
व्यवसाय – कामकाज को लेकर व्यस्तता ज्यादा हो सकती हैं। आपके कंधों पर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं जिसको लेकर आप परेशान सा महसूस हो सकते हैं और उसके लिए प्रयत्नशील रहने की कोशिश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपको खांसी-बुखार, सिरदर्द, सूजन आदि की समस्या हो सकती है। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 6
धनु-


पॉजिटिव – साहस और उत्साह के साथ पद पोजीशन प्राप्त होने की संभावना है। यदि आप किसी कार्य के प्रति जागरूक हैं और कोई पद पोजीशन प्राप्त करना चाहते हैं तो इस ओर प्रयास करते रहने से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – आपको मानहानि होने की संभावना है। यदि आप शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो शिक्षा प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। यदि किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
लव – जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होने की संभावना कम होगी। आपको अपने जीवनसाथी के कारण या उनके आचरण उचित न होने के कारण आपको अपमानित भी होना पड़ सकता है।
व्यवसाय – आप गुप्त रूप से अपने सुख-सुविधाओं पर ख़र्च करेंगे। वहीं आपके छिपे हुए राज़ खुल सकते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखते हुए ही आगे बढ़े।
स्वास्थ्य – आपकी सेहत थोड़ी नाज़ुक रहेगी। लेकिन आपका मन अधिक भोग-विलास की ओर जाएगा। इसके लिए सावधान होने की ज़रूरत है क्योंकि इसके कारण समाज में आपकी मानहानि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
मकर-


पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति मजबूत होने पर आप कोई नया वाहन या फिर अन्य कोई संपत्ति आदि ख़रीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की ख़रीदारी में आपका धन ख़र्च हो सकता है।
नेगेटिव – वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्ति के लिए आपको बहुत प्रयास करना पड़ सकता है तभी आपको कोई अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके कार्य व्यवसाय या आवश्यकता अनुसार दूसरों का सहयोग प्रपात होता रहेगा।
लव – एक दूसरे के ऊपर पूर्ण भरोसा करना होगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं और किसी तरह के अपने मन की बात शेयर करना चाहते हैं तो इस समय आपको इंतजार करना चाहिए।
व्यवसाय – आपको धन की प्राप्ति होगी। वहीं कार्य क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी सूझबूझ के साथ विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सफल होंगे।
स्वास्थ्य – घर में परिजनों का स्वास्थ्य एक दम दुरुस्त रहेगा। माता-पिताजी को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ़ हो सकती है। ऐसे में उनका ख़्याल रखें और उनकी सेवा करें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
कुंभ-


पॉजिटिव – आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।
नेगेटिव – सावधान रहने की कोशिश करें। परिस्थिति आपके लिए तनाव उत्पन्न कर सकती है। गणेश जी कहते है कि आज के दिन में किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को करने से परहेज करें।
लव – प्रेमीजन के कारण घर में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपके प्रेम संबंध में खटास तथा अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए एक दूसरे के साथ मधुर संबंध बनाए रखें तथा एक दूसरे का सहयोग करते रहे।
व्यवसाय – इस समय आप धार्मिक विषयों में ख़ास रुचि लेंगे। इस संबंध में आप धन भी ख़र्च करेंगे। किसी कारण वश घर से दूर जाने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको किसी भी तरह की अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
मीन-


पॉजिटिव – इस समय चंद्र के प्रभाव से आपका मन प्रसन्न होगा। आपके स्वभाव में सकारात्मक भाव देखने को मिलेंगे। चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।
नेगेटिव – इस समय आर्थिक लाभ प्राप्ति में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। आप जितना भी धन प्राप्ति के लिए प्रयत्न करेंगे उसमें किसी न किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न होता नज़र आएगा। जिसके कारण कामकाज के क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ेगा तथा फ़ाइनेंशियल समस्याएं भी उत्पन्न होंगी।
लव – प्रेम संबंध के मामले में स्थितियां प्रतिकूल रहने वाली हैं। जिस किसी से प्रेम संबंध में है उनसे अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। एक दूसरे से कहासुनी होने के कारण परेशानियां बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय – आपके छोटे भाई बहन अपने कार्य क्षेत्र में तरक्की करेंगे। उनकी सफलता को देखकर आपको गर्व होगा। लेकिन आप इस समय आलसी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य – आपको स्वास्थ्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गणेश जी कहते है कि आपको इस समय गठिया रोग की शिकायत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1