मेष-



आप लगातार मेहनत करेंगे। करियर में आपको सफल परिणाम मिलेंगे, परंतु इन परिणामों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई जगह नौकरी करने का भी अवसर मिलेगा।
नेगेटिव – आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान किसी तरह के विवादों में न पड़े तो ही बेहतर है अन्यथा आपकी पिछली मेहनत बेकार जा सकती है।
लव – इस समय लव लाइफ में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आ सकती है।
व्यवसाय – यदि आप नौकरी कर रहे हैं और चाहते हैं कि किसी तरह का व्यवसाय भी किया जाए तो आप किसी को विश्वास में लेकर उसके साथ इस कार्य की शुरुआत करना बेहतर होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
स्वास्थ्य – इस समय आपकी माता जी की सेहत में थोडी-बहुत गिरावट नज़र आ सकती है, परंतु यदि उनकी सेहत की अच्छी तरह से देखभाल की जाए तो सबकुछ ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1
वृष-


पॉजिटिव – आपको करियर क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। कार्य के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपके सीनियर्स को दिखाई देगी। ऑफिस में आपके सफल कार्यों को सराहा जाएगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है अथवा आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
नेगेटिव – यदि आप नौकरी करते हैं और किसी तरह का कोई निवेश करने का नज़रिया बना रहे हैं तो इस समय सावधानी बर्ते। उसके बारे में छानबीन करना और पूर्ण जानकारी के बाद निवेश का मन बनाएं।
लव – यह समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। साथ ही घर में ख़ुशियां आएंगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल और एकता दिखाई देगी।
व्यवसाय – यदि राजनीतिक क्षेत्र में लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए निरंतर प्रयास कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति का योग बन रहा है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार चढ़ाव की स्थितियाँ हो सकती हैं तथा शत्रु पक्ष तनाव उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इन दोनों पक्षों में सावधानी रखना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 7
मिथुन


पॉजिटिव – आपको फिर से अच्छे परिणाम मिलने के संकेत है। परिस्थितियां सुधरेंगी और आपको पुनः अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। इस समय आपको किसी अन्य कंपनी से कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। इस समय आपका ट्रांसफर भी हो सकता है।
नेगेटिव – अनावश्यक किसी से धन का लेन-देन न करें। अन्यथा किसी भी तरह का धन से संबंधित विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिससे आपको मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जो आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लव – घरेलू परिस्थितियों में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है परंतु यह परिस्थिति मामूली समय के लिए ही होगी। माता जी की सेहत दुरुस्त रहेगी और घर की ख़ुशियों को देखकर उनके चेहरे की मुस्कान बनी रहेगी।
व्यवसाय – भवन, वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छी है। माता-पिता के साथ संबंध तथा उनका सहयोग समय के अनुसार प्राप्त हो सकता है। आप अच्छे राजनीतिज्ञ भी हो सकते हैं।
स्वास्थ्य – आपके स्वास्थ्य को शारीरिक कष्ट उठाने पड़ सकते हैं जिसकी वजह से आप भी परेशान रहेंगे। खान-पान पर ध्यान दें जिससे शारीरिक अस्वस्थता दूर हो।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
कर्क-


पॉजिटिव – इस समय आप धार्मिक साहित्य पढ़ सकते हैं। नई भाषा को जानने और उसे सीखने में आप रुचि दिखाएंगे। जो छात्र भाषा से संबंधित कोर्स कर रहे हैं तो उन्हें इस समय लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। तकनीकी शिक्षा को प्राप्त करने में आप रुचि दिखा सकते हैं।
नेगेटिव – आप अपनी सफलता को लेकर निराश रह सकते हैं। इस दौरान सीनियर्स के साथ आपकी बहस भी हो सकती है। इस समय परिस्थितियां आपके लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी।
लव – आपको यह बात समझ आ सकती है कि दूसरे से प्यार चाहना प्यार नहीं है बल्कि दूसरे को प्यार देना सच्चा प्यार है। आपका प्रेमी आपके व्यवहार को देखकर इस दौरान अहोभाव से भर जाएगा।
व्यवसाय – आपके इष्ट मित्रों के साथ साथ आपके सह कर्मियों का भी सहयोग समय के अनुसार प्राप्त होता रहेगा। आप कला के क्षेत्र में निपुण होंगे और आप एक अच्छे प्रवक्ता के तौर पर उभर सकते हैं।
स्वास्थ्य – इस समय आपकी सेहत के लिए बढ़िया रहेगी। फिट रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज़ करें। अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान क्रिया को जोड़ें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7
सिंह-


पॉजिटिव – आपको आर्थिक जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु इसके बावजूद भी आपको बहुत बढ़िया परिणाम भी मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें।
लव – आपके प्रेम संबंधों में सुधार होंगे। आप दोनों के बीच यदि किसी बात को लेकर मन मुटाव था तो वो भी इस समय दूर हो सकता है। प्रेम का सच्चा अहसास इस समय आप करेंगे।
व्यवसाय – साहस और उत्साह के साथ साथ कामकाज के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो करियर के दृष्टि से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
स्वास्थ्य – योग और ध्यान से आपका मन शांत और एकाग्रचित रहेगा व चेहरे में चमक आएगी। स्वस्थ्य दिनचर्या का पालन करें और मांस-मदिरा का सेवन न करें तो बेहतर है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या-


पॉजिटिव – यह समय आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफ़ा होगा। आप अपने भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं तैयार करेंगे।
नेगेटिव – अगर आपको लगता है कि जिंदगी वैसी नहीं है जैसा आप सोचते हैं तो आपको इस समय कुछ रचनात्मक बदलाव करने की जरुरत है। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।
लव – अपने प्रेमी की ज़रूरतों का इस समय ख्याल रखना चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका साथी आपसे दूर हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने साथी के लिए भी समय निकालना जरूरी है इस बात को समझने की कोशिश करें।
व्यवसाय – आप अपने कार्य को बहुत अच्छे तरीके से कराने में सफल होंगे। आप इस समय अपनी अच्छी बुद्धि और वाणी के बल पर किसी भी व्यक्ति से अच्छे संबंध रखकर अपने कार्य को सफल बना लेंगे।
स्वास्थ्य – माता की खराब सेहत आपकी चिंताओं में वृद्धि कर सकती है। आपको इस समय उनका ख्याल रखने की जरुरत है। अगर आपको लगता है कि आपकी बातों से आपकी माता के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ रहा है तो उनके साथ वक्त बिताऐं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1
तुला


पॉजिटिव – आपको भरपूर आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। मानकर चलिए, इस वर्ष आप धन को एकत्रित करने में कामयाब रहेंगे। वहीं आपके ख़र्चों पर नज़र डालें तो ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। कई चीज़ों में आपका धन ख़र्च होगा।
नेगेटिव – किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें।
लव – साथी के विश्वास को कायम रखें। इस समय आप अपने जीवन साथी के साथ विवाह के बंधन में भी बंध सकते हैं। नए-नए रिलेशनशिप में जल्दबाज़ी बिल्कुल भी न दिखाएं और अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय – धन अचल संपत्ति प्राप्ति का योग अच्छा है तथा आपके सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर हो सकते हैं। आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे उसमें आपको कामयाबी अच्छी मिलेगी।
स्वास्थ्य – आपका स्वास्थ्य इस समय दुरुस्त रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खेलकूद में भी इस समय हिस्सा ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक


पॉजिटिव – परिस्थितियां आपके नियंत्रण में ही रहेंगी। यदि संपत्ति को लेकर अदालत में केस चल रह है तो उसका फ़ैसला आपके हक़ में आ सकता है। विदेशी संबंधों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आप कोई नया वाहन ख़रीद सकते हैं।
नेगेटिव – सह कर्मियों से आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस समय कार्य क्षेत्र में आपको इधर की बातें उधर नहीं करनी चाहिए नहीं तो आप बेवजह खुद को किसी बुरी स्थिति में फंसा सकते हैं। मित्रों से भी इस दौरान आपकी कहा-सुनी होने की संभावना है।
लव – कई मौक़े ऐसे भी आएंगे जिनमें आप अपने प्रियतम के साथ रोमांस भरे पल को व्यतीत करेंगे। साथ में कहीं ट्रिप पर भी जाना हो सकता है। इससे आप दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे।
व्यवसाय – इस समय आप बीती बातों को भुलाकर कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि किसे सहकर्मी से अन-बन हुई थी तो इस समय आप सारे गिले-शिकवे भुलाकर उससे माफी मांगे सकते हैं।
स्वास्थ्य – आपकी माता का स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा जिसके कारण आपके चेहरे पर भी मुस्कान बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4
धनु


पॉजिटिव – पढ़ाई अथवा करियर में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। विदेश जाने की भी प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। प्रमोशन के कारण घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। इस समय सह परिवार आप किसी तीर्थ स्थल अथवा कहीं पर घूमने जा सकते हैं।
नेगेटिव – आप स्वभाव से अपने मन के अनुकूल कार्य करने वाले हैं। इस समय आप अपने स्वभाव के अनुकूल अपने विकास के साथ-साथ अपने घर-परिवार के विकास के बारे में भी विचार करने का सोचे एसा गणेश जी कहते है औ परिवार के सदस्यों को हर संभव सहयोग दो।
लव – आपका प्रेम जीवन चुनौतीपूर्ण लग रहा है, इसलिए आपको इस साल ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता होगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है अथवा किसी ग़लतफ़हमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने की संभावना है।
व्यवसाय – पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ किसी भी कार्य को करने की लालसा आपको उच्च पद प्राप्ति दिलाती है। जिससे आपको अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य – आपकी संतान को थोड़ा कष्ट हो सकता है इस दौरान उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
मकर-


पॉजिटिव – सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा होगी। जिससे धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी आप अपना सहयोग देते नज़र आएँगे। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ घुल मिलकर रहेंगे जिससे लोग भी आपको पसंद करेंगे और आपके सहयोग के लिए भी खड़े नज़र आएँगे।
नेगेटिव – आर्थिक लाभ के लिए भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार कामकाज को लेकर अनावश्यक यात्रा तथा अनावश्यक तनाव हो सकता है।
लव – कभी-कभार अपने रिलेशनशिप से आप असंतुष्ट दिखाई देंगे। इस समय कोई बात अपने दिल में न दबाएं। यदि साथी के साथ किसी प्रकार की कहासुनी है तो उसे साथ मिलकर सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय – साहस और उत्साह के साथ आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें तभी आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप अपने जीवन में अच्छा उन्नति कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – इस समय आपके स्वास्थ्य जीवन के बहुत ही बढ़िया रहने का अनुमान है। इस समय न केवल आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि पुरानी बीमारियों से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ


पॉजिटिव – व्यवसाय से संबंधित अर्थ लाभ का योग अच्छा बन रहा है। बाहर की यात्रा इत्यादि से अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। तथा कामकाज से संबंधित भी कोई कार्य व्यवसाय बाहर से करने का प्रयत्न है तो उस्मने भी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – यह आपके लिए तनाव भरा हो सकता है। इसलिए समय और सही परिस्थितियों को देखते हुए ही कार्य करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जल्दबाजी में किसी भी कार्य को न करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव – क्रोध करने की बजाय ठंडे दिमाग से चीज़ों को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय साथी पर किसी तरह का दबाव न बनाएं और न ही अपने विचारों को उन पर थोपने की कोशिश करें।
व्यवसाय – भवन, वाहन इत्यादि की सुख सुविधा समय के अनुसार प्राप्त हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं या अच्छी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस माह अच्छे पद पोजीशन की प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – आप अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर भी रहेंगे, इसलिए फिट रहने के लिए किसी स्पोर्ट्स, रनिंग, योग एवं एक्सरसाइज जिम ज्वॉइन कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 2
मीन


पॉजिटिव – इस समय भाग्य आपका अच्छा साथ देगा, जिससे आप जिस भी क्षेत्र में प्रयासरत होंगे उस क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको विशेष रूप से अपना प्रयास जारी रखना होगा। साहस और उत्साह के साथ कार्य करने से सफलता अच्छी प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – वित्तीय मामलों में आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। लेकिन नौकरी और व्यवसाय में सहयोगियों से ज्यादा मदद की अपेक्षा ना रखें। बेहतर होगा कि आप अपना कार्य स्वयं करें।
लव – लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। यदि साथी आपसे रूठा है तो उसे कोई प्यारा सा तोहफ़ा देकर मनाया जा सकता है। परिस्थितियाँ हमेशा प्रेम जीवन के लिए बुरी नहीं रहेंगी।
व्यवसाय – यदि आप राजनीतिज्ञ हैं तो राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परंतु थोड़ा प्रयास करना आपके लिए अच्छा उन्नति दायक हो सकता है।
स्वास्थ्य – हालांकि आपको थोड़ा-बहुत मानसिक तनाव रह सकता है, हालांकि यह परिस्थिति सामान्य सी होगी। आप मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे। सेहत दुरुस्त रहने के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 6