मेष

पॉजिटिव – यदि आप शिक्षार्थी हैं तो शिक्षा प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। यदि आप परीक्षा के लिए किसी तरह की कोई तैयारी या कोई कोर्स इत्यादि करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष तथा ससुराल पक्ष को लेकर स्थितियाँ अनुकूल रहने वाली हैं।
नेगेटिव – आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है अथवा आप पर झूठे आरोप-प्रत्यारोप लग सकते हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।
लव – प्रेम संबंध के मामलों में भी स्थिति बेहतर हो सकती हैं। इसलिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं। आप समझदारी से किये गए हर कार्य को संपन्न कर सकते हैं, उसके लिए समय अच्छा है।
व्यवसाय – साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें।
स्वास्थ्य – किसी भी तरह की अकारण गंभीर बीमारी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपको स्वास्थ्य से संबंधित सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
वृष
पॉजिटिव – इस समय आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हित शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और वह आपके सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करेंगे।
नेगेटिव – बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है – ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए।
लव – आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें।
व्यवसाय – इस समय आप किसी व्यवसाय में इन्वेस्ट कर सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी और इस दौरान उनकी स्थिति में बदलाव के साथ-साथ उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य – इस समय में स्वास्थ्य को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी भी तरह के बुखार या इंस्पेक्शन वायरल इत्यादि हो सकता है। जिससे परेशानियां ज्यादा हो सकती है।इसलिए इसका ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन
पॉजिटिव – समय जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा आप की स्थिति बेहतर होती जाएगी। अच्छा धन लाभ होने की संभावना दिखाई देती है। पारिवारिक जीवन इस समय अच्छा रहेगा और कार्यक्षेत्र को लेकर भी स्थितियां आपके पक्ष में ही दिखाई दे रही हैं। आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
नेगेटिव – जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि उनकी शिक्षा में रुकावट आ सकती है।
लव – आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और आप को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य – आपके माता पिता का स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी और वाहन बेहद सावधानी से चलाना होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 9
कर्क
पॉजिटिव – पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी और आप अपने घर पर सुकून भरे पलों का आनंद भी ले पाएंगे। आपके प्रयासों के परिणाम स्वरुप आपकी आमदनी में वृद्धि अवश्य होगी। इस दौरान की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी और साझेदारी से आपके व्यापार में उन्नति होगी।
नेगेटिव – विद्यार्थियों को परीक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए और एकाग्रता की आवश्यकता होगी, विशेष रूप से इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव और अस्थिरता परेशान कर सकती है, लेकिन अपनी मेहनत जारी रखें। धन लाभ के लिए शॉर्टकट अपनाने से आपको बचना चाहिए वरना इसके विपरीत परिणाम भी हो सकते हैं।
लव – शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस वक़्त बहुत ज़रूरी है। अपने प्रेमी /प्रेमिका से मिलने जुलने का प्रयास करें।
व्यवसाय – जो लोग विदेश में रहते हैं वे वहां अपनी प्रॉपर्टी लेने में सफल होंगे। इस दौरान कोई प्रॉपर्टी खरीदने में भी सफलता प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य – आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप आज फिट रहेगे। ये गणेश जी का आशिर्वाद मानिए और ग्रहो की कृपाद्रष्टि समजीए।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 2
सिंह
पॉजिटिव – आपका मन गहरी बातों को जानने में अधिक रुचि दिखाएगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावनाए है। किसी तरह का कोई कोर्ट मुकदमा का समस्या हो तो इस समय में निस्तारण हो सकता है। बाहर की यात्रा सफल हो सकती हैं।
नेगेटिव – इस समय कोई कार्य करना या किसी कार्य के प्रति निर्णय लेना नुकसान दायक हो सकता है। यदि आप गाड़ी या घर लेने की कोशिश कर रहे हैं तो इस माह में आपको समस्या उत्पन्न हो सकती है तथा गाड़ी और घर की सुख प्राप्ति में विलंब हो सकता है।
लव – आपसी प्रेम मधुर हो सकता हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना हर तरह की समस्याओं का निदान हो सकता है।
व्यवसाय – ऑफिस में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी और आपके कार्य को सराहा भी जाएगा साथ ही साथ आपको उसका उचित प्रतिफल भी प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य – माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। इस समय कुछ अज्ञात चिंताएं, शारीरिक परेशानियां अथवा मानसिक व्याकुलता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 9
कन्या
पॉजिटिव – आप अपने पुरुषार्थ से आर्थिक लाभ प्राप्त करने के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं। किसी भी कार्य योजनाओं को सही दिशा देने का प्रयास सफल हो सकता है। साहस और पराक्रम के साथ साथ मान सम्मान सुख सुविधाओं से धन प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
नेगेटिव – आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में कोशिश करनी पडेगी वरना मुश्कीले बढ सकती है।
लव – इस समय प्रेम संबंध अच्छा हो सकता है। प्रेमी /प्रेमिका मधुर संबंध स्थापित होने की संभावना पाई जाती है।
व्यवसाय – निवेश से जुड़े अहम फैसले ले सकते हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
स्वास्थ्य – आपको शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु केयर करने से यह समस्या उत्पन्न होने से पहले सामान्य हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6
तुला
पॉजिटिव – आप आर्थिक दृष्टि से विकास के लिए हरसंभव प्रयत्न करने वाले व्यक्ति होते हैं। इस समय धन-धान्य अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना पाई जाती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
नेगेटिव – अपने सगे संबंधियों से हमेशा सावधान रहने की कोशिश करें। इस समय में आपको मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शारीरिक आलस्य के कारण कामकाज के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकते हैं।
लव – जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी दिख सकती है। कई मौक़ों में उनके साथ आपकी बहसबाज़ी भी संभव है। किसी ग़लतफहमी के कारण आपका वैवाहिक संबंध कमजोर हो सकता है इसलिए किसी भी ग़लतफहमी अथवा शंका को तत्काल दूर करें।
व्यवसाय – कामकाज से संबंधित कोई यात्रा भी की जा सकती है। जिससे आर्थिक लाभ के अवसर बढ़े।
स्वास्थ्य – इस समय शारीरिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। किसी भी तरह के फोड़े फुंसी चोट सफेद या जोड़ों का दर्द इत्यादि देखने को मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक
पॉजिटिव – धार्मिक क्षेत्रों में रुचि बढ़ सकती है तथा धर्म कर्म से आपके भाग्य में अच्छी उन्नति हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई-लिखाई या किसी अन्य सरविस इत्यादि की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव – आपके यह समय किसी शुभ कार्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। अतः इस समय में किसी तरह का निर्णय परेशानियों का कारण बन सकता है। अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करें और अपने कामकाज के प्रति जिम्मेदार बने।
लव – प्रेमीजन के साथ आपके मधुर संबंध बनेंगे और आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। इस समय आप उनके साथ कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं। किसी हिल स्टेशन आप दोनों की पसंदीदा जगह रहेगी।
व्यवसाय – अचल संपत्ति प्राप्ति का प्रयास विफल हो सकता है। इसलिए इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित इन्वेस्ट करने का नजरिया बदल दे। कामकाज से संबंधित इन्वेस्ट किया जाता है तो सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अतः अपना ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
धनु
पॉजिटिव – इस समय सामान्य लाभ प्राप्त होने के साथ सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप समय और परिस्थिति को देखते हुए कार्य करें। जिससे समय के अनुसार कामयाबी अच्छी मिले। साहस और उत्साह से किया गया कार्य सफल होने के योग बनते हैं। घर परिवार में सुख सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं।
नेगेटिव – इस समय मन में घबराहट तथा मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती हैं। इस समय कोई भी शुभ कार्य या किसी तरह के कार्य योजना की कोशिश न करें। किसी भी कार्य योजना में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में धन देने की कोशिश ना करें। अन्यथा परेशान हो सकते हैं।
लव – इस समय प्रेम संबंधों को लेकर मामला गंभीर हो सकता है। इसलिए आपसी तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। इस समय आपको उनकी सेहत का ख़्याल रखना होगा। उनकी क्रिया-कलापों पर भी आप नज़र बनाए रखें।
व्यवसाय – अपने व्यवसाय या अपने किसी भी काम काज के क्षेत्रों में उन्हें सम्मिलित करने की कोशिश ना करें। अंयथा नुकसान या धोखा हो सकता है।
स्वास्थ्य – इस समय स्वास्थ्य को लेकर पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना पाई जाती है। किसी भी तरह के पेट से संबंधित संक्रमण हो सकता है तथा चोट चपेट इत्यादि की संभावना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4
मकर
पॉजिटिव – आप बुद्धिमान तथा समझदार व्यक्ति हैं। आप अपने समझदारी से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन संचय के मामले में आप पीछे रह सकते हैं परंतु करियर के दृष्टि से यह समय उन्नति दायक हो सकता है। कोई पुराने अचल संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसान दायक हो सकता है। क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू परेशानियों के कारण मन अशांत रह सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
लव – आपके प्रेमी /प्रेमिका से प्यार बढ़ने की संभावना बन रही हैं। आपके जीवन साथी का सहयोग इस समय में प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।
व्यवसाय – व्यवसाय में संघर्षमय परिस्थितियों का सामना करने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य – खान-पान से संबंधित सावधानी रखें। इस समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर धन व्यय होने की संभावना बन रही है। अतः इसका ख्याल रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ
पॉजिटिव – आपके संतान की पढ़ाई लिखाई तथा करियर को देख कर मन संतुष्ट हो सकता है तथा संतान से सहयोग प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। इस समय बाहर की यात्रा तथा बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह के कोई नए कार्यों का शुभारंभ करना तथा किसी तरह की कोई मीटिंग करना नुकसान दायक हो सकता है।
लव – प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ने के साथ-साथ एक दूसरे के प्रति सहानुभूति भी हो सकती है। इस समय में प्रेमी /प्रेमिका आपसी विचार विमर्श से किसी कार्य को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।
व्यवसाय – आपको कोई अच्छा कार्य या अच्छा व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं।
स्वास्थ्य – किसी तरह का दर्द डायबिटीज एसिडिटी इत्यादि की प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है। छोटी-छोटी समस्याएं या किसी तरह की कोई इन्फेक्शन इत्यादि हो सकता है
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8
मीन
पॉजिटिव – इस समय जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। आप उत्साहित व्यक्ति होते हैं। इसलिए आपका आर्थिक विकास अच्छा हो सकता है। समय से कार्य करना लाभदायक हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं।
नेगेटिव – दांपत्य घरेलू हालात चिंताजनक हो सकते हैं। किसी दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों द्वारा धन की हानि हो सकती है अथवा किसी तरह के धोखेबाजी होने की संभावना हो सकती है। अतः इन सब का ख्याल रखना और सावधान रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव – इस समय आप अपने प्रेमीजन की तरफ से प्रसन्नचित रह सकते हैं। आपके प्रेमीजन से प्यार बढ़ने की संभावना बन रही हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ समय का आनंद लेंगे।
व्यवसाय – आर्थिक लाभ के दृष्टि से बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की कोशिश न करें। समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय नुकसान दायक हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य का ख्याल रखना फलदायक होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7