रायपुर। 05 अगस्त, 2026, (सीजी संदेश) : स्टील सिटी भिलाई के 20 वर्षीय मेधावी छात्र गुरकिरत सिंह भंगु ने इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) द्वारा घोषित सीएमए फाइनल परीक्षा में देश भर में चौथी रैंक (AIR 4) हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पूर्व में सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 (AIR 2) तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR 3) हासिल करने के बाद, गुरकिरत ने अब सीएमए फाइनल परीक्षा में भी पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक 4 (AIR 4) प्राप्त की है। इस शानदार हैट्रिक के साथ ही वे मात्र 20 वर्ष की आयु में सीएमए के तीनों स्तरों में देश के टॉप-5 रैंक में जगह बनाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के छात्र बन गए हैं।अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय गुरकिरत ने अपने माता-पिता के सहयोग और डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट (Dr. Santosh Rai Institute) के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। मात्र 20 वर्ष की आयु में तीनों चरणों में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल करने की इस उपलब्धि से भिलाई शहर और पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है।




