भिलाई 22 जून 2026। कोलकाता में हुई रोलर स्केटिंग के ऑल इंडिया ओपन स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के स्कैटर्स ने 15 से ज्यादा मैडल जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस ओपन स्कैटिंग चैम्पियनशिप में भिलाई से 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और सभी ने मैडल जीते। सालभर की मेहनत और चोटिल होकर भी खिलाड़ियों ने अपने हौसले से सफलता का यह मुकाम हासिल किया। इस ओपन नेशनल में बतौर ऑफिशियल और छत्तीसगढ़ में स्कैटिंग को पहचान दिलाने वाले कोच दलजीत सिंह ने कहा कि इस चैम्पियनशिप में देशभर से 4 सौ ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे, जिसमें भिलाई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफार्मेंस दिया। इधर खिलाड़ियों ने बताया कि इस चैम्पयिनशिप के लिए वे पिछले 2 महीने से रोजाना सुबह 4 बजे से रोड रेस और दो घंटे रिंग में प्रैक्टिस करते थे। मैडल जीतने के बाद कितना उत्साह खिलाड़ियों में नजर आ रहा है।
रोलर स्केटिंग के ऑल इंडिया ओपन स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में 17 मैडल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




