मेष-



पॉजिटिव – भाई-बहनों व मित्रों से आपके सम्बन्ध उत्तम बने रहेंगे। आप घर की ज़िम्मेदारियों को समझते हुए कार्य करेंगे। इस पर माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा। काम के कारण आपको घर से दूर भी जाना पड़ सकता है।
नेगेटिव – अपनी अभिलाषाओं की पूर्ति में समय लग सकता है। हालांकि आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल आसार हैं। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर बहस-बाज़ी हो सकती है। ऐसी स्थिति में ख़ुद को शांत रखें।
लव – इस समय आपका वैवाहिक जीवन मिलाजुला रहेगा जिसमें जीवन के साथ के साथ आपका प्रेम और तकरार देखने को मिलेगी। हालाँकि जीवनसाथी के स्वभाव में आप एक विचित्र गंभीरता का अनुभव करेंगे।
व्यवसाय – भाग्य आपका अच्छा साथ देगा और कामकाज के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस समय अचानक लाभ प्राप्ति का योग भी बन रहा है।
स्वास्थ्य – कोई जोड़ों का दर्द या किसी तरह का घाव इत्यादि उत्पन्न हो सकता है और ऐसा मामला सामने आने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
वृष-


पॉजिटिव – यह समय आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम संकेत दे रहा है। आपके घर में ख़ुशियों का वातावरण देखने को मिलेगा। घर में भाई-बहनो की बीच सामंजस्य की स्थिति देखने को मिलेगी हालाँकि पिताजी से आपका वैचारिक मनमुटाव हो सकता है अथवा उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
नेगेटिव – यह समय आपके लिए तनाव उत्पन्न कर सकता हैं। इसलिए किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों को करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में समय के अनुसार ही किसी कार्य को करना लाभदायक रहेगा।
लव – प्रेमी का लगाव आपके प्रति बढ़ेगा। बच्चे भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परंतु उनका ज़िद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें डांटने की कोशिश न करें, बल्कि प्यार से समझाएं।
व्यवसाय – आर्थिक क्षेत्र में आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। निवेश अथवा शेयर बाज़ार से आपको धन लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य – इस समय आपका स्वास्थ्य जीवन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। जो लोग पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1
मिथुन


पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है और लाभ के लिए किया गया प्रयास अच्छा हो सकता है। इसलिए आप जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं उस क्षेत्र में सदैव आगे बढ़ने का प्रयत्न करें। आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है।
नेगेटिव – यात्रा के कारण आपका ख़र्च बढ़ सकता है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान शारीरिक कष्ट की भी संभव है। इस समय आपके विरोधी प्रबल रहेंगे। ऐसे में उनसे टकराने से बचें।
लव – जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। यदि वह आपके किसी बात को लेकर रुठ गए हैं तो उन्हें प्यार से मनाएं और यह विश्वास दिलाएं कि आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति नही होगी।
व्यवसाय – इंजीनियरिंग क्षेत्र के व्यवसायिको को इस समय ज़बरदस्त सफलता मिलेगी। आप इस वर्ष अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए विदेश यात्रा करेंगे और इसका आपको ज़बरदस्त फ़ायदा होगा।
स्वास्थ्य – मानसिक शांति के लिए आपका आध्यात्मिक विषयों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली बीमारियों से बच कर रहें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
कर्क-


पॉजिटिव – यदि आप नौकरी करते हैं और कोई नए कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं या किसी तरह का कोई व्यवसाय करने का मन बना रहे हैं तो आप इस समय में कर सकते हैं। आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
नेगेटिव – मन में किसी चीज़ को लेकर व्याकुलता नज़र आ सकती है। इस समय आपको अपने ग़ुस्से पर काबू रखना होगा। क्योंकि इसके कारण आप किसी फसाद में पड़ सकते हैं।
लव – प्रेम संबंध को लेकर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदा-कदा अलग होने की संभावना बन सकती हैं। इसलिए प्रेम संबंध काफी अच्छा हो इसके लिए एक दूसरे पर भरोसा करते हुए एक दूसरे के साथ समय बिताने का प्रयत्न करें।
व्यवसाय – जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनके बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना है। पिताजी की ओर से आपको किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें वरना नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य – गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5
सिंह


पॉजिटिव – आपको वाद विवाद से धन लाभ होने की संभावना है। आपको अपने ननिहाल की ओर से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। इस समय परिवार में समरसता का भाव देखने को मिलेगा।
नेगेटिव – व्यावसायिक जीवन में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपको दांपत्य जीवन में तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ जीवन साथी की भी सेहत बिगड़ सकती है।
लव – आपको प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दोनों के बीच अहम का टकराव नज़र आ सकता है। प्रियतम और आप दोनों के बीच में किसी बात को लेकर असुरक्षा की भावना जागृत हो सकती है।
व्यवसाय – आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत होने में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि किस्मत उन्ही लोंगों का साथ देती है जो मेहनत करते हैं।
स्वास्थ्य – इस समय आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी और आपके विचारों में सकारात्मक भाव देखने को मिलेगा जिससे आपका मन ख़ुश रहेगा। हालाँकि किसी दबाव में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8
कन्या


पॉजिटिव – यदि आप किसी तरह का कोई निवेश करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं। आपके निवेश के लिए अच्छा हो सकता है। जिससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसलिए आप अपने कार्य को बेहतर दिशा देने में सफल हो सकते हैं।
नेगेटिव – कार्यस्थल में अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनकी दिशा-निर्देशों का सही तरह से पालन करें। व्यवसायिक सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्रों को दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है।
लव – छोटी-छोटी बातों में आपके बीच झगड़ा भी संभव है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बहुत ही धैर्य रहकर कार्य करना होगा। यदि साथी को आपके ऊपर किसी तरह का संदेह हो तो सबसे पहले उनके संदेह को दूर करने का प्रयास करें।
व्यवसाय – विदेश संबंधों से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आप कोई नया वाहन या फिर घर अथवा अन्य कोई प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं।
स्वास्थ्य – आपको अपच, गैस आदि की शिकाय रह सकती है। इससे बचने के लिए अधिक मात्रा में भोजन न करें और न ही अधिक वसायुक्त डाइट लें।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 4
तुला


पॉजिटिव – आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है। इसके अलाव विदेशों से नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
नेगेटिव – यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से उतार चढ़ाव की स्थितियाँ देखने को मिल सकती हैं। इस समय आपके प्रतिद्वंद्वी आपको पीछे रखने का प्रयत्न कर सकते हैं।
लव – प्रेमी के बीच अहम का टकराव देखने को मिल सकता है। जहाँ तक विवाहित जातकों का सवाल है तो उन्हें दांपत्य जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय – धन लाभ आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए गणेश जी यह समय आपको भरपूर मौक़ा देगा। इस समय आपके योग में कोई बड़ा धन लाभ है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही है।
स्वास्थ्य – किसी तरह के कोई पुराने रोग उत्पन्न होने की संभावना बन सकती हैं। जिसके कारण शारीरिक परेशानियां बढ़ जाएंगी। इसलिए बेहतर यही होगा कि स्वास्थ्य संबंधित सभी ज़रूरी सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3
वृश्चिक-


पॉजिटिव – स्थिर मन से किसी भी कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। आप गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं इसलिए इस माह गंभीरता से कोई भी कार्य करने पर अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव – यदि आप किसी नौकरी में हैं तो आपको अपने विरोधियों से सजग रहना चाहिए। क्योंकि किसी भी तरह की राजनीति आपके साथ हो सकती है। जिससे आपके करियर में परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं तथा उच्च पद प्राप्त में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
लव – जीवन साथी से तालमेल बना कर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको जीवन साथी के गुस्से का भी शिकार होना पड़ सकता है।
व्यवसाय – क़ारोबार से आपको जमकर मुनाफ़ा होगा। विदेशी स्रोतों से आमदनी प्राप्त होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके ख़र्च में भी वृद्धि की संभावना है। पैसों को सोच समझकर ख़र्च करें।
स्वास्थ्य – यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो इस समय आपको अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2
धनु


पॉजिटिव – माता-पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और घर के सभी सदस्यों के से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको अच्छे काम में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। घर में बड़े बुजर्गों की सेवा करें। परिवार की ख़ुशहारी एवं शांति के लिए घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
नेगेटिव – यदि किसी कारण मन परेशान अथवा दुखी है तो उस परेशाानी का इलाज़ करें वरना आपको नोकरी-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। आपको अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव – यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आवश्यक है। तभी आपके प्रेम संबंधों में निखार आ सकता है और आपको उसका लाभ मिल सकता है।
व्यवसाय – पिताजी की ओर से आपको किसी प्रकार का आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचें वरना नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य – हैल्दी फूड ही खाएं। बासी, फास्ट फूड, तला-भुना आदि खाद्य पदार्थों को न खाएं। शरीर में पानी की कमी न हो पाए इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3
मकर


पॉजिटिव – साहस और पराक्रम के द्वारा किए गए कार्यों में लाभ प्राप्त हो सकता है तथा आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयत्न भी सफल हो सकता है। मेहनत से ही आपको इस समय अच्छा लाभ अर्जित हो सकता है।
नेगेटिव – भागदौड़ तथा तनाव पूर्ण स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु इस भाग दौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों में ही आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप मेहनत से पीछे हटने का प्रयास न करें।
लव – अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं।
व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में आपके कुशल कार्यों को सराहा जाएगा। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ़ करेंगे। इस साल आपके योग में प्रमोशन है। मनचाही जगह पर आपका प्रमोशन हो सकता है।
स्वास्थ्य – यदि चिकित्सक ने किसी किसी चीज़ को खाने से परहेज़ किया है तो उसका पालन करें और ऐसी चीज़ का सेवन न करें जिससे आपकी सेहत को और भी ज़्यादा नुकसान हो।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
कुंभ


पॉजिटिव – कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा लुत्फ़ आप ले पाएंगे।
नेगेटिव – आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। इस समय दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा। ख़ासकर छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव – इस समय साथी आपके जज़्बातों को समझेगा और आपकी कद्र करेगा। आप भी उस पर भरोसा बनाए रखें और उसके भी भरोसे को न टूटने दें। ऐसे कई मौक़े आएंगे जिसमें आप दोनों का प्यार और भी गहरा होगा।
व्यवसाय – आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यह समय आपको भरपूर मौक़ा देगा। इस समय आपके योग में कोई बड़ा धन लाभ है। पैतृक संपत्ति में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बन रही है।
स्वास्थ्य – इस समय आप कमज़ोरी महसूस कर सकते हैं। काम करते समय भी आपको थकान महसूस होगी। आपके शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है। इसके अलावा मन में किसी प्रकार की बेचैनी संभव है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1
मीन


पॉजिटिव – इस समय आप अपने करियर में एक नये मुकाम पर होंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी इस समय आपको कई सौगातें मिल सकती है। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
नेगेटिव – अनावश्यक परिवार में किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने की संभावना हैं। ऐसा हो सकता है कि आपके चाचा, मामा, ताऊ इत्यादि की वजह से घर में किसी तरह की कोई कलह उत्पन्न हो।
लव – साथी से छोटी-मोटी तकरार भी हो सकती है। अपने प्यार पर शक न करें और न ही प्यार में कोई शर्त रखें। जो जातक प्रेम की तलाश में हैं उन्हें उनका प्यार मिलेगा।
व्यवसाय – क़ारोबार से आपको जमकर मुनाफ़ा होगा। विदेशी स्रोतों से आमदनी प्राप्त होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आपके ख़र्च में भी वृद्धि की संभावना है। पैसों को सोच समझकर ख़र्च करें।
स्वास्थ्य – आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। यह समय आपकी सेहत के लिहाज़ से ज़्यादा अनुकूल नहीं है। वक्त पर सो जाना और वक्त पर जागना बस यही सिख ले तो तबियत ठीक हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1