भिलाई। 26 मई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने थाना छावनी एवं दुर्ग क्षेत्र में हुई मोटर सायकल चोरी का खुलासा करते हुए 01आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी हुई 02 मोटर सायकल बरामद की गई। एसीसीयू टीम एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा, प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दिनांक 25 मई को प्रार्थी कोमल देवांगन, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रगति नगर कैम्प-1 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मोटर सायकल होंडा साइन ब्लैक कलर क्रमांक CG 07 BE 6696 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना छावनी में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर एसीसीयू टीम एवं थाना छावनी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस ओव्हर ब्रिज के नीचे भिलाई तथा पोलसाय पारा दुर्ग क्षेत्र से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 चोरी की मोटर सायकल जप्त की गई, जिसमें 01 वाहन थाना छावनी एवं 01 वाहन थाना दुर्ग क्षेत्र का होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू टीम एवं थाना छावनी पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए वाहन बरामद किए गए।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना।
▪️ घटनास्थल :
1. पावर हाउस ओव्हर ब्रिज के नीचे, भिलाई
2. पोलसाय पारा, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. सलीम मलिक, निवासी सोनिया गांधी नगर, उत्तम टाकिज के पीछे, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. होंडा साइन मोटर सायकल क्रमांक CG 07 BE 6696
2. एक अन्य चोरी की मोटर सायकल
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




