मानसून आते ही बारिश के कीड़ों के साथ घर में मक्खियां भी बहुतायत में आ जाती हैं। चाहे आप कितनी भी साफ़ जगह पर क्यों न रहती हों लेकिन मक्खियां हर जगह मौजूद होती हैं। वो खाने की चीज़ों से लेकर लगभग हर एक चीज़ पर उड़ती हैं और कई बार ये आपके बाथरूम से किचन में प्रवेश करके खाने को दूषित भी कर देती हैं। यही नहीं, मक्खियां कई सारे बैक्टीरिया और जर्म्स की वाहक होती हैं जो बीमारी का कारण बनती हैं। अगर आप घर के खिड़की दरवाजे खुले रखते हैं तो मक्खियां बड़े मौज से आपकी मेहमान बनकर आ जाती हैं. खासकर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां दिन में दस बार दरवाजे खुलते और बंद होते हैं. ऐसे में मक्खियां (House Flies) दुनियाभर की गंदगी आपको बीमार करने के लिए अपने साथ लेकर आती हैं. अगर बीमारी का खतरा ना भी देखें तो इनकी भिन-भिन चैन से सोने-बैठने नहीं देती. पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जो आपके घर से इन मक्खियों को भागने पर मजबूर कर देंगे।
बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में घरों में या ऑफिस प्लेस में मक्खियों का आना आम बात है। वहीं बीमारियों फैलाने वाली इन मक्खियों को हर कोई अपने घर या वर्किंग प्लेस आदि हर जगह से दूर रखना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ये मक्खियां आ ही जाती हैं। जिसके चलते घरों में तक परेशानी की स्थिति बन जाती है।इस साल भी अब बारिश का मौसम आ चुका है। कुछ दिन हल्की व तेज बारिश भी हो चुकी है, ऐसे में मक्खियों का आना भी शुरू हो गया है। जो सबसे बड़ी परेशानी बनने जा रहीं हैं। मौसम में गीलापन, नमी के अलावा सड़कों पर फेली गंदगी या घर में रखा ऐसा सामान जिसे कचरे में डाला जाना है। ये चीजें मक्खियों को आकर्षित करती हैं। वहीं यदि आप अपने घर को साफ भी रखते हैं, तो भी बाहर से किसी के भीग कर घर आने के चलते व कई बार पैरों की नमी से फर्श पर पड़े निशान से भी ये मक्खियां आपके घर की ओर आ जाती हैं। ये मक्खियां पहले घर के बाहर पड़े कचरे पर बैठती हैं,फिर हमारे खाने पीने कि चीज़ों पर। जिससे बीमारियां घर आना शुरू कर देतीं हैं,ये बीमारियां तो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं।
ये है खतरा
मक्खियां अगर घर में हों तो यह एक गंभीर खतरा है और बहुत ही परेशान पैदा कर सकता है। ये जंतु आपको आपकी कल्पना से कहीं अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि घर में रहने वाली आम मक्खी 60 से अधिक अलग-अलग बीमारियों, जैसे पेचिश, टाइफाइड, हैजा और आंत्रशोथ आदि को प्रसारित करने में सक्षम होती है।
मक्खियों के लिए अनुकूल है घर
आपका घर मक्खियों की कॉलोनियों के लिए एक परिपक्व प्रजनन भूमि होता है। मादा मक्खियां, सड़े हुए खाने व अन्य कार्बनिक पदार्थों पर अपने अंडे जमा करती हैं। आप के घर में मौजूद कूड़ेदान यदि साफ न हो तो ये इनके लिये एक बंकर की तरह काम करता है। और आपके लिये यह एक खतरा बन जाता है।
मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय |
एक गिलास में एपल साइडर विनिगर यानी सेब का सिरका लें और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. अब किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें और गिलास पर प्लास्टिक रैप को रबड़ लगाकर टाइट कर लें. इसके बाद एक टूथपिक लेकर गिलास के मुंह पर लगे प्लास्टिक रैप पर जगह-जगह छेद कर दें. मक्खियों वाली जगह पर इसे रखें. जैसे ही मक्खियां इस गिलास पर आएंगी या अंदर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूबने लगेंगी।
वीनस फ्लाईट्रैप
यह एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े (Insects) खाता है. वीनस फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें. इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं।
नमक का पानी
एक गिलास पानी में 2 चम्मच भरकर नमक लीजिए और अच्छे से मिला लीजिए. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरिए और मक्खियों पर छिड़किए. यह मक्खियों को भगाने के लिए बेहद कारगर तरीका है।
पुदीना और तुलसी
मक्खियों को भगाने के लिए पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप इन दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला सकते हैं. इस पानी को मक्खियों पर स्प्रे करें. यह कीटनाशक की तरह असर दिखाता है।
दूध और काली मिर्च
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी लेकिन जल्द ही इससे चिपक कर डूब जाएंगी।
मिर्च का स्प्रे
यदि आपके घर में ज्यादा मक्खियां आती हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिए आप मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिर्च की खुशबू मक्कियों को बिल्कुल पसंद नहीं है और ये मिर्च युक्त खाद्य पदार्थों से दूर भागती हैं। मिर्च के उपयोग से मक्खियों को भगाने के लिए आप 2-3 मिर्च लें और उन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। अब मिर्च पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर धूप में रख दें। फिर इसे तीन दिन बाद एक बोतल में छान कर भर लें और अपने घर में उस जगह स्प्रे करें जहां ज्यादा मक्खियां आती हैं।
जिंजर स्प्रे
जिंजर स्प्रे मक्खियों को भगाने में काफी मददगार होती है। यह भी मिर्च और तुलसी के पत्तों की तरह मक्खियों को भगाने में मददगार है। इसके लिए आप एक कटोरी में चार कप पानी लें और उसमें 2 चम्मच सोंठ या अदरक का पेस्ट बनाकर डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इससे एसेंस अच्छी तरह पानी में घुल जाएगा। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से छानकर एक स्प्रे बोतल में कर लें। मिश्रण के तैयार होने के बाद इस घर में उस जगह पर छिड़के जहां मक्खिया ज्यादा घूमती हैं।
एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल स्प्रे मक्खियों को घर से दूर भगाने में काफी मदद करता है। इस स्प्रे को बनाने के लिए आप तेज गंध वाले कुछ तेलों का इस्तेमाल करें जैसे कि लॉन्ग का तेल, अजवाइन का तेल, पिपरमेंट ऑयल, लेमनग्रास ऑयल और दालचीनी का तेल। इसे बनाने के लिए हर तेल की 10 बूंदे डालें। फिर इसमें दो कप पानी और दो कप सफेद सिरका मिलाएं। अब सभी सामग्री को एक साथ अच्छे से मिक्स कर लें। स्प्रे तैयार है अब आप इस स्प्रे का इस्तेमाल घर की उस जगह पर कर सकते हैं जहां मक्खियां ज्यादा हो।
कपूर का इस्तेमाल
कपूर की महक से मक्खियां बिल्कुल नहीं टिकती हैं। इस की महक सूंघते के साथ ही वह दूर भाग जाती हैं। इसलिए आप मक्खियों को अपने घर से भगाने के लिए कपूर का स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप 8-10 कपूर की बॉल्स को पीसकर उनका पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर को एक गिलास पानी में मिक्स करें और स्प्रे बोतल में डालकर घर में उस जगह छिड़के जहां मक्खियां ज्यादा हो।
संतरे के छिलकों का इस्तेमाल
यदि आप संतरे के छिलकों को सुखाकर उन्हें जलाते हैं तो इसके धुंए से मक्खियां भाग जाती हैं। इसके लिए आपको चार पांच संतरे के छिलके धूप में अच्छी तरह सुखाने होंगे। फिर इन छिलकों को अपने घर में उस जगह जलाएं जहां मक्खियों का प्रभाव ज्यादा हो। ऐसा करने से मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।
दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल
दालचीनी की महक से मक्खियां दूर भागती हैं उन्हें इस की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आपके घर में मक्खियां ज्यादा है तो आप वहां दालचीनी के पाउडर का छिड़काव कर सकते हैं इससे मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।
कुछ अन्य घरेलू उपाय:
तुलसी का पौधा : तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती है। बल्कि यह मक्खियों को भी भागने में बहुत कारगर है। तो घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं। इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं।
पानी के प्लास्टिक बैग : घर के एंट्रेंस पर पानी के प्लास्टिक बैग को टांगे इससे मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।
खीरा : खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, इससे मक्खियां उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मक्खियां खीरे से दूर भागती हैं।
एप्पल और लौंग : एक सेब में कुछ लौंग को दबा दें और ऐसी जगह पर रखे जहां मक्खियां हों। आप देखेंगे कि मक्खियां भाग रही हैं, मक्खियां लौंग की महक बर्दाश नहीं कर पाती हैं।
कपूर : यह मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसे घुमाएं इसकी महक से मक्खियां भाग जाएंगी।
तेल : कुछ ऐसे तेल आते हैं जो मक्खियों को भागने में काम आते हैं। ये हैं लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास यह सिर्फ अपनी खुशबू के ही लिए नहीं बल्कि मक्खियों को भागने में भी इस्तेमाल होते हैं। अपने बेडरूम, और रसोई घर में में इसे छिड़कने ने मक्खियां यहां नहीं आती हैं। कई बार ये प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की गंध से मच्छर और मक्खियां दूर भागते हैं। साथ ही लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से ये ओडोमॉस के जैसा काम करता है।
स्क्रीनिंग : इससे आप अपने घर में मक्खियों को आने से रोक सकते हैं। स्क्रीनिंग घर को पर्याप्त रोशनी देता है, जिससे घर में मक्खियां नहीं आती हैं।
फ्लाई पेपर : आप एक फ्लाई पेपर का भी इस्तेमाल मक्खियों को भागने में कर सकते हैं। चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल बनाए और इसे एक मोटे ब्राउन पेपर पर फैला दें। इसे अपने घर के दरवाज़े पर टांगे, इससे मक्खियाँ घर के अंदर नहीं आएंगी।
अजवाइन : अजवाइन के पाउडर का इस्तेमाल करने और इसके तेल का स्प्रे घर में करने से भी मक्खियां दूर भागती हैं।
सावधानियां
– घर में सामान खासकर मीठी चीजों को खुला न छोड़े इससे भी मक्खियां आकर्षित होती हैं और आपके घर में आ जाती हैं।
– जितना हो सकें पर्दो से खिड़कियों को ढककर रखें, और घर की साफ सफाई का ध्यान रखें, यदि आप घर में गंदगी मचा कर रखेंगे तो गंदगी की तरफ तो मक्खियां आकर्षित होती ही हैं, इसीलिए साफ़ रखें ताकि मक्खियों से बचाव हो सकें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।