नई दिल्ली। हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर जारी सियायस और हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पीड़िता के परिवार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया।
के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। इसके अलावा पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है । डेरेक ओ ब्रायन सहित एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रतिनिधिमंडल को हाथरस की सीमा पर रोका गया। वे हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। हाथरस में पुलिस ने रेप पीड़िता के गांव में पूरी तरह से किलेबंदी कर दी है और नेताओं से लेकर मीडिया की एंट्री को बैन कर रखा है। किसी भी नेता या मीडिया वालों को पीड़िता के घर तक जाने नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेता हाथरस जाने की कोशिश में थे, मगर पुलिस ने उन्हें भी नहीं जाने दिया। ठीक उसी तरह आज यानी शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को भी पुलिस ने गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। फिलहाल, हाथरस कांड के बाद से योगी सरकार और यूपी पुलिस विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। इधर, लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का भी प्रदर्शन जारी है। बताया जा रहा है कि हाथरस में पीड़ित परिवार के गांव के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मृतक पीड़िता के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया है। हाथरस में धारा 144 लगा दी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी जाने से रोका जा रहा है। गांव में भी किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही है। हाथरस छावनी में तब्दील हो चुकी है। चप्पे-चप्पे पुर पुलिस का पहरा है। इधर, हाथरस कांड के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि यूपी में जिस तरह से महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं और उनकी हत्या की जा रही उसके खिलाफ हम लोग आज बाबू जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करके मौन विरोध करना चाहते थे लेकिन हमें पुलिस लाठी से मारकर रोक रही है, लेकिन हम रूकने वाले नहीं हैं। इधर, हाथरस जा रहे टीएमसी सासंदों के एक प्रतिनिधि मंडल को भी पुलिस ने गांव से बाहर ही रोक दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल को हाथरस सीमा पर रोक दिया गया है। वे मृतका के परिवारवालों से मिलने जा रहे थे।