दुर्ग। 19 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : नवरात्र पर्व के अवसर पर विराटनगर बोरसी में जन जागरण दुर्गोत्सव समिति द्वारा 11 अक्टूबर से आयोजन किया गया, जिसमें देवी स्थापना की गई। एवं 9 दिनों तक भक्ति संध्या, नृत्य प्रतियोगिता,पारंपरिक लोक नृत्य,गरबा प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला,मंत्रोच्चार प्रतियोगिता ,जय बाबा रुक्खडनाथ शीतला सेवा पूरन जस झांकी परिवार (नारधा) द्वारा भव्य जस झांकी की प्रस्तुति,स्वर महावीर जगराता ग्रुप दुर्ग द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति, सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । शारदीय नवरात्रि पर्व के अष्टमी तिथि सोमवार को पूर्णाहुति हवन पूजन, कन्या पूजन एवं महा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजन कर माता का महाप्रसाद ग्रहण किया ।जन जागरण समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा एवं महासचिव महावीर साहू ने बताया कि यह आयोजन 6 वें वर्ष किया गया है एवं प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। शुभ मुहूर्त पर यज्ञ के साथ पूर्ण आहूति और महाआरती तदुपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
महाष्टमी पर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए वहीं कई श्रद्धालुओं ने महा अष्टमी पर्व पर प्रसाद चढ़ाया गया इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के द्वारा माता के श्रींगार के विभिन्न सामग्री सहित श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिए । शुभ मुहूर्त में आचार्य पूर्णानंद तिवारी कृष्णार्जुन दुबे के सानिध्य पर माता की पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रों के साथ माता की विशेष पूजा किया गया, विसर्जन 20 अक्टूबर मंगलवार के दिन सुबह गाजे-बाजे के साथ किया जाएगा।समिति के सभी सदस्यों द्वारा निःस्वार्थ भाव से जनजागरण दुर्गोत्सव समिति बोरसी कॉलोनी के निवासी माता की सेवा एवं आयोजन को सफल बनाया ।समिति के ए.डी. टंडन, भोले राम साहू ,भोज लाल हिरवानी, श्रीमती सुमति सिन्हा ,डी आर सिन्हा, मनेन्द्र साहू,विजय यादव ,राकेश साहू , खिलेश साहू, विनय गजपाल, शशि कुमार साहू
, हुमन सिंह ध्रुव, श्रीमती हेमलता साहू , श्रीमती गायत्री हिरवानी, श्रीमती खेम साहू, श्रीमती वर्षा बंजारे, श्रीमती पूनम साहू, श्रीमती वर्षा साहू अशीष ठाकुर,खिलू राम साहू, सुरेश साहू,ओमप्रकाश तितरमारे,एस एल. यादव सौरभ साहू,लाल यादव,श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती डामिन टंडन, श्रीमती भुनेश्वरी साहू , विजय गोतम, राहूल साहू , खुशाल साहू , प्रवीन यादव, शेलेश देवागन, संजय अष्टकर, बलराम यादव,दिनेश साहू, निखिल साहू,अक्षत ठाकुर सहित समस्त बोरसी वासियों के सहयोग मिला।



