भिलाई 18 सितम्बर 2026। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर 17 सितंबर को श्रद्धा भाव और विधि विधान से भिलाई के सोम लॉजिस्टिक सहित हथखोज विश्वकर्मा पूजा उत्सव साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की गई।सोम लॉजिस्टिक के डायरेक्टर सोम सिंह परिवार सहित उपस्थित है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की प्रार्थना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान
विश्वकर्मा से कार्यक्षेत्र में सुरक्षा, उन्नति और समृद्धि बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर एचटीसी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू, ट्रांसपोर्टर के मालिक मलकीत सिंह लल्लू, अनिल सिंह चौधरी यश सिंह, सोम सिंह,बिट्टू, तरसेम सिंह, सहित सोमवार लॉजिस्टिक के कर्मचारी एवं परिवारजन उपस्थित थे। पूजा पाठ के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।



