भिलाई 22 सितंबर 2026।अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पहचान में तकनीकी साक्ष्यों की उपयोगिता को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर पुलिस कार्यवाही में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।
नेहरू नगर एवं मुकुट नगर क्षेत्र में नागरिकों द्वारा अपने स्तर पर स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों से झपटमारी की घटनाओं की पतासाजी में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटनाओं से संबंधित गतिविधियों एवं आरोपियों की पहचान में आवश्यक सुराग प्राप्त हुए, जिससे आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही में सहायता मिली।अपराध रोकथाम में नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण मानते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा ऐसे जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया। पुलिस एवं आम नागरिकों के समन्वय से उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग अपराधों की रोकथाम, त्वरित पतासाजी एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किया जा रहा है।सम्मानित जागरूक नागरिक
1. सर्वेश अग्रवाल – नेहरू नगर
2. अमन सोनकर – नेहरू नगर
3. राजेश कुमार सोनी – मुकुट नगर
4. संजय सिंह – मुकुट नगर
5. दीपक चन्द्रयान
सराहनीय कार्य
अपराध नियंत्रण एवं पतासाजी में नागरिकों द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उपलब्ध कराए गए सहयोग का पुलिस द्वारा समुचित उपयोग किया गया। संबंधित क्षेत्र में सीसीटीवी आधारित साक्ष्यों के संकलन एवं विश्लेषण से अपराधों की पतासाजी में सहायता प्राप्त हुई।दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान के आसपास गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें तथा कैमरों को इस प्रकार लगाया जाए कि आसपास के महत्वपूर्ण प्रवेश एवं निकास मार्ग स्पष्ट रूप से कवर हो सकें। किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देकर अपराध रोकथाम में सहयोग करें।
सीसीटीवी कैमरे लगाकर अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को दुर्ग पुलिस ने किया सम्मानित
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



