भिलाई। केन्द्रीय उद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीएसपी भिलाई के बल सदस्यों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के समारोह का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक उत्तम कुमार सरकार भिलाई द्वारा उपस्थित बल सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि 21 अक्टूबर सन् 1959 को हाटस्प्रिंग्स लद्दाख में चीनी फौज ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था। अपनी संख्या में बहुत बड़ी टुकड़ी का सामना करते हुए, बल के 10 जवान शहीद हो गये। तभी से यह दिवस उन शहीदों के साहस और कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है। इस दिवस को उन शहीदों की याद में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के समस्त पुलिस कर्मी प्रत्येक वर्ष आज के दिन कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को स्मरण और श्रद्धान्जली अर्पित करते हैं। इस समारोह के दौरान राजहरा खदान के महामाया मैग्जीन में 2008 के दौरान हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 03 बल सदस्यों को भी श्रद्धान्जली अर्पित की गई। इस समारोह के दौरान इकाई के 105 राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं अन्य बल सदस्यों उपस्थित थे।
शहीद जवानों को केन्द्रीय सुरक्षा बल इकाई ने किया याद…. उप महानिरीक्षक उत्तम कुमार ने दी श्रद्धांजलि
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment