भिलाई 16 नवंबर(सीजी संदेश)। शहर को साफ सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आज अधिकारियों ने साफ सफाई करने का जहमत उठाया है।इसी के तहत बुधवार को सुबह 7:00 बजे को पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 भिलाई में जिला दुर्ग पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम भिलाई व बीएसपी प्रबंधन के द्वारा भिलाई शहर को प्लास्टिक फ्री करने ‘प्लास्टिक फ्री भिलाई’ अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें 200 से अधिक जवानों, बीएसपी के कर्मी, नगर निगम के कर्मचारीयों, सीनियर सिटीजन वर्ग वाह नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 भिलाई से इस महाअभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की, उनके साथ नगर निगम भिलाई कमिश्नर रोहित व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, आईपीएस निखिल रखेजा, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, डीएसपी लाइन नीलेश द्विवेदी एवं बीएसपी से केके यादव सहित आम नागरिकों ने अभियान में अपनी भागीदारी निभाई है। संयुक्त प्रयास से आज सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान की शुरुआत सिविक सेंटर से शुरू कर सिविक सेंटर का मार्केट एरिया, वाइन शॉप, न्यू सिविक सेंटर, सहित अन्य जगहों पर सफाई का महाअभियान चलाया गया। सिविक सेंटर स्थित दुकानों से अभियान को प्रारंभ किया तथा आसपास पड़ी हुई सिंगल यूज प्लास्टिक को भी उठा कर डस्टबिन में डाला। करीबन 10 ट्रैक्टर ट्रॉली से अधिक का कचरा सिविक सेंटर एरिया से जवानों के द्वारा साफ कर एरिया को प्लास्टिक मुक्त किया गया। वही लगातार दुकानदारों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी अधिकारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को ना उपयोग करने की बात करते हुए भिलाई को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भिलाई बनाने की बात कही।जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी व एनएसएस कैडेटस के साथ अन्य बच्चों ने दुकान जाकर फैली हुई प्लास्टिक युक्त गंदगीयों को साफ कर दुकानदारों को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई। यह अभियान लगातार 15 दिवस तक चलता रहेगा।
शहर को आज से प्लास्टिक मुक्त बनाने का जहमत अधिकारियों ने उठाई ,,,,,,कई लोग इस अभियान से जुड़े ,,,,,,सिंगल प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की कसम खाए
RO No. 12276/54
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment